विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काजल-मस्कारा नहीं, कभी सुरमा था आंखों के शृंगार का राज; घर पर ऐसे करें तैयार

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:20 PM (IST)

सुरमा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं, सही विधि की जानकारी होनी चाहिए।

घर पर सुरमा बनाने का तरीका (Image Source: AI Generated)

घर पर सुरमा बनाने का तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पारंपरिक मेकअप में आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहले महिलाएं आईलाइनर या मस्कारे का इस्तेमाल नहीं करती थीं, बल्कि काजल और सुरमा उनके शृंगार का हिस्सा हुआ करता था। यह सुरमा खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही आंखों को साफ रखने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता था। 

हालांकि, आज भी कई महिलाएं इसी ट्रेडिशनल मेकअप को अपना रही हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आइए जानें कैसे घर पर सुरमा बनाया जा सकता है। 

घर पर सुरमा बनाने का तरीका 

घर पर सुरमा बनाने की विधि बहुत ही आसान है, बस इसे बनाते समय थोड़ी सावधानी बरते जाने की जरूरत है। वहीं, इसके लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं इसकी सामग्री और सही विधि:

सामग्री 

  • 1 छोटा मिट्टी या धातु का दीया 

  • 4-5 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल/ तिल का तेल/घी 

  • 1 मोटी धातु की प्लेट 

कैसे बनाएं? 

  1. सबसे पहले एक मिट्टी या धातु का दीया लेकर उसे अच्छे से साफ कर लें। 

  2. जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें अच्छी क्वालिटी का कैस्टर ऑयल या घी या तिल का तेल, किसी को भी 4-5 चम्मच डालकर भरें। 

  3. इसके बाद दीये को दो ऊंचाई वाले आधार यानी ईंट के बीच में रख दें।  

  4. अगले स्टेप में एक साफ और मोटी धातु की प्लेट कुछ इस तरह रखनी है कि दीये की ऊपर उठती लौ प्लेट के निचले हिस्से को छू पाए। 

  5. इस बात का भी ध्यान रखना है कि दीये के पास कोई जलने वाली चीज न रखी हो। 

  6. इस पूरी प्रक्रिया में दीये की सारी कालिख धीरे-धीरे करके प्लेट के निचले हिस्से पर जमा होती रहेगी। इसमें कम से कम 40-50 मिनट का समय लग सकता है। 

  7. अब दीया बुझाकर प्लेट को अलग ठंडा होने के लिए रख देना है। 

  8. इसके बाद प्लेट पर जमा हुई कालिख को चम्मच की मदद से खुरचकर निकाल लेना है। 

  9. इस कालिख में थोड़ा सा घी मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना है। ध्यान रहे कि घी की बहुत कम मात्रा ही इसमें मिलानी है। 

  10. अपका घर का बना नेचुरल सुरमा तैयार है, इसे किसी छोटी शीशी में भरकर रख लें। 

  11. कई जगहों पर सुरमे में बादाम या अजवाइन को भी जलाकर मिलाया जाता है। दरअसल, इससे सुरमे का रंग गहरा आता है। 

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej पर 10 मिनट में रचाएं ये शगुन वाले मेहंदी डिजाइन, बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत दिखेंगे हाथ

यह भी पढ़ें- बालों को 10 गुना घना और मजबूत करने का यह देसी राज नहीं जानता कोई, आज ही हेयर केयर में शामिल करें ये चीजें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।