विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालों को 10 गुना घना और मजबूत करने का यह देसी राज नहीं जानता कोई, आज ही हेयर केयर में शामिल करें ये चीजें

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Fri, 11 Sep 2026 08:00 PM (IST)

आजकल बालों की धीमी ग्रोथ और कमजोरी एक कॉमन प्रॉब्लम बन गई है, जिसे नेचुरल तरीकों से आसानी से सुधारा जा सकता है।

बालों की ग्रोथ के लिए हेयर केयर रूटीन (Image Source: AI Generated)

बालों की ग्रोथ के लिए हेयर केयर रूटीन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर रोज बालों का झड़ना, घनापन कम होना और धीमी ग्रोथ एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है। इसकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और केमिकल प्रॉडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल है। ऐसे में प्राकृतिक तरीकों को अपनाना न केवल सुरक्षित होता है, बल्कि लंबे समय तक बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।तो आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ आजमाए हुए प्राकृतिक तरीके जो बालों की ग्रोथ और अंदरूनी मजबूती दोनों को बढ़ाते हैं-

नारियल तेल से नियमित मालिश

नारियल तेल बालों की जड़ों को डीप नरिशमेंट देता है। हफ्ते में 2–3 बार हल्के गुनगुने तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत बनते हैं।

आंवला का सेवन और उपयोग

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है। आप आंवला जूस पी सकते हैं या आंवला पाउडर को हेयर मास्क में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और डैंड्रफ को कम करता है। हफ्ते में 1–2 बार एलोवेरा जेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

संतुलित और प्रोटीन युक्त आहार

बालों की ग्रोथ के लिए अंदर से पोषण जरूरी है। अपनी डाइट में दाल, दूध, अंडे, हरी सब्जियां और नट्स शामिल करें। प्रोटीन और आयरन बालों को मजबूत बनाते हैं।

मेथी दाना हेयर मास्क

रातभर भिगोए हुए मेथी दानों को पीसकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं। यह हेयर फॉल कम करता है और नए बाल उगने में मदद करता है।

तनाव से दूरी और अच्छी नींद

अधिक तनाव बालों के झड़ने का बड़ा कारण है। रोजाना योग, मेडिटेशन और 7–8 घंटे की नींद बालों की हेल्थ सुधारने में मदद करती है।

केमिकल प्रॉडक्ट्स से बचाव

बार-बार हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या हार्श शैंपू का इस्तेमाल बालों को कमजोर बनाते है। प्राकृतिक और माइल्ड प्रॉडक्ट्स  का उपयोग करें।

अगर आप इन प्राकृतिक उपायों को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में बालों की क्वालिटी में सुधार दिखने लगता है। याद रखें, बालों की असली मजबूती बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से आती है,इसलिए सही पोषण और देखभाल दोनों जरूरी हैं।