यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hair Fall के बाद अब सफेदी भी कर रही है परेशान? सरसों तेल का ये एक नुस्खा लौटाएगा काले-घने बाल!
आजकल कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या से कई लोग परेशान हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के ...और पढ़ें

HighLights
- लंबे-काले बाल हर कोई पाना चाहता है।
- हालांकि, सफेद होते बाल इस चाहत को पूरा नहीं होने देते हैं।
- ऐसे में सरसों के तेल की मदद से बालों को काला कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे-घने बाल तो हर कोई चाहता है, लेकिन सभी की यह चाहत पूरी हो पाती है। अक्सर कई सारी वजहों से लोगों को बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का सफेद होने भी इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। लंबे-घने वाले भी सफेद होने की वजह से आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं।
इन दिनों कम उम्र में सफेद होते बालों से कई लोग परेशान हैं। ऐसे में अपने बालों की खोई हुई खूबसूरती को बढ़ाने लोग कई तरीके अपनाते हैं। हेयर डाई से लेकर महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स तक, लोग सफेद होते बालों को काला बनाने के लिए कई उपाय अपनाते हैं।
हालांकि, केमिकल वाले ये प्रोडक्ट्स आपके बालों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं और साथ ही सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे नुस्खे के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने बालों को जड़ से काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में बस एक चीज मिलानी होगी। आइए जानते हैं काले बालों के लिए कैसे बनाएं यह जादुई तेल-
यह भी पढ़ें- Grey Hair Causes: इन 5 वजहों से कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं बाल, फिर मत कहना बताया नहीं!
बालों का काला करने का उपाय
अगर आप भी अपने सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो इन्हें नेचुरल काला बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इसमें कुछ कढ़ी पत्ती मिलानी होंगी और बस बालों के लिए जादुई तेल तैयार है।
तेल तैयार करने का तरीका
बालों का काला करने के लिए इस तेल को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको 1 कप सरसों का तेल की जरूरत होगी। अब इस तेल को किसी पैन में डालकर गर्म करें। अब तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इसमें 15-20 ताजा करी पत्ता डाल दें। फिर इस तेल को बिल्कुल धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कढ़ी पत्ते का रंग काला न हो जाए। बस इसके बाद तेल को ठंडा कर लें और एक साफ बोतल में छानकर भर लें।
कैसे करें इस्तेमाल
- अब तैयार तेल को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से बालों की मालिश करें।
- बालों में तेल लगाने के बाद इसे लगभग 1-2 घंटे तक लगा रहने दें।
- फिर किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
- बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Grey Hairs Remedies: सफेद बालों ने बना दिया है उम्र से पहले बूढ़ा, तो इन तरीकों से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर
