विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 करोड़ की ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 6 साल बाद लौटी आइकॉनिक 'Fantasy Bra' में क्या है खास?

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:53 AM (IST)

काइली जेनर ने विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में 50 मिलियन डॉलर की आइकॉनिक फैंटेसी ब्रा पहनकर रैंप पर डेब्यू किया।

फैशन शो में हीरों जड़ी ब्रा पहनकर उतरीं काइली जेनर (Picture Courtesy: Instagram)

फैशन शो में हीरों जड़ी ब्रा पहनकर उतरीं काइली जेनर (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो और उसकी आइकॉनिक फैंटेसी ब्रा एक बार फिर से चर्चा में है। 18 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में काइली जेनर ने अपना रनवे डेब्यू किया और सभी का ध्यान इस आइकॉनिक ब्रा से अपनी ओर खींचा। 

इस फैंटेसी ब्रा की कीमत लगभग 50 मिलियन डॉलर है, जिसे 2018 के बाद इस साल फिर से रैंप पर उतारा गया है। आइए जानें काइली जेनर ने जिस फैंटेसी ब्रा में वॉक किया वो इतना खास क्यों है और क्या वजह है, जो उसकी कीमत करोड़ों में है।  

क्यों खास है 50 मिलियन डॉलर की ये ब्रा?

काइली रैंप पर जिस फैंटेसी ब्रा में नजर आईं, वो बेहतरीन कारीगरी और जूलरी मेकिंग का बेहतरीन नमूना है। दरअसल, इस ब्रा को जैकब एंड को के साथ मिलकर तैयार किया है, जिसपर 4,410 नेचुरल हीरे जड़े गए हैं। 

इस डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इसके बीच में लगा 75.54  कैरट का पीला डायमंड है, जिसकी अकेले की कीमत 22 मिलियन डॉलर के करीब है। इस फैंटेसी ब्रा का वजन लगभग 1.8 किलोग्राम था, जिसे तैयार करने में 15 कारीगरों की 1000 घंटे से ज्यादा की मेहनत शामिल है। 

क्या है फैंटेसी ब्रा?

फैंटेसी ब्रा सिर्फ एक साधारण लग्जरी अंडरगार्मेंट नहीं है। ये फैशन डिजाइनिंग से ज्यादा जूलरी मेकिंग का नमूना है। ये ब्रांड इससे पहले भी कई मशहूर जूलरी हाउस के साथ मिलकर कीमती जेम स्टोन्स और डायमंड के साथ इस ब्रा को तैयार कर चुका है। फैशन के दौरान किसी खास सुपरमॉडल को इसे पहनने का मौका मिलता है, जो इस साल काइली जेनर को मिला, उनके डेब्यू के रूप में। 

फैंटेसी ब्रा की शुरुआत कैसे हुई?

फैंटेसी ब्रा को सबसे पहले 1996 में बनाया गया, जिसे जर्मन सुपरमॉडल क्लाउडिया शिपर ने पहना था। हालांकि, शुरुआती दिनों में ये सिर्फ एड्स और कैटालॉग तक ही सीमित थी। हालांकि, साल 2001 में फैंटेसी ब्रा को पहली बार रनवे पर उतारा गया, जिसके बाद से फैंटेसी ब्रा इस फैशन शो का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गई। 

काइली जेनर से पहले और भी कई मशहूर सुपरमॉडल्स फैंटेसी ब्रा को पहनकर रैंप वॉक कर चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।