ग्राहक बनेगा डिजाइनर, कंपनी बनाएगी कपड़े; इस AI प्लेटफॉर्म ने बदल दिया फैशन का बाजार
डेमोवर्स एक नया AI-आधारित प्लेटफॉर्म है जो फैशन उद्योग में क्रांति ला रहा है।

एआई से आयडिया को प्रोडक्ट में बदलने का नया माध्यम (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम बाजार के नियमों की बात करते हैं तो उसमें एक समान बेचने वाला यानी उत्पादक और एक सामान खरीदने वाला यानी उपभोक्ता होता है। पर आप जरा कल्पना करके देखिए कि एक उपभोक्ता उत्पादक की भी भूमिका निभाने लगे।
यह बात सुनने में अटपटी जरूर लग सकती है, लेकिन इस सोच को अब प्लेटफॉर्म में बदल दिया गया है। जी हां, बाजार में एक नया प्लेटफॉर्म आया है, जो ख्वाहिश पूरी कर सकता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं:
एआई से आयडिया को प्रोडक्ट में बदलने का नया माध्यम
फैशन की दुनिया में एक नई क्रांति हुई है, क्योंकि अब उपभोक्ता भी उत्पादक बनकर दोनों भूमिका साथ में निभा सकता है। हम बात कर रहे हैं मार्केट में लॉन्च हुए नए प्लेटफॉर्म डेमोवर्स की। यह एक एआई आधारित प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को ब्रैंड के लिए नए उत्पादों के डिजाइन बनाने, उसमें बदलाव करने और दूसरों के बने डिजाइन पर वोट करने का मौका देता है।
इतना ही नहीं, अगर कोई ग्राहक डिजाइन बनाता है और ब्रैंड उसकी लोकप्रियता के हिसाब से डिजाइन बनाकर बेचने लगता है, तो इसमें ग्राहक को बिक्री की रॉयल्टी भी मिलती है।
ज्यादा कपड़े बन जाने की समस्या से मिलता है छुटकारा
कई बार किसी एक डिजाइन पर ज्यादा कपड़े बन जाते हैं और फिर उसपर जब उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं होती, तो उन्हें डिस्काउंट पर बेचना पड़ता था। ऐसे में डेमोवार्स प्लेटफॉर्म ब्रैंड्स की इस समस्या से भी बड़ी राहत दिलाता है। इसके साथ ही, इस मंच का एक उद्देश्य प्रोडक्ट बनाने की प्रक्रिया में कंपनियों और ग्राहकों के बीच आने वाली दूरी को भी कम करना है।
इसके आने से कैसे बदला शॉपिंग का तरीका?
इसमें पहले ब्रैंड बताएगा कि क्या बनाना है और उसका कॉन्सेप्ट क्या होगा।
इसके बाद ग्राहक अपने हिसाब से डिजाइन, साइज और रंग बदलेंगे।
फिर ग्राहक के बने इस डिजाइन को कम्यूनिटी में वोट के लिए रखा जाएगा। जब दूसरे लोग इसपर वोट करेंगे, इससे ब्रैंड को उस डिजाइन की पसंद समझने में मदद मिलेगी।
इस तरह कंपनियों को पता चलेगा कि कौन सा डिजाइन बनाने पर उसकी ज्यादा बिक्री होगी।
ऐसे में अगर कंपनी ग्राहक के किसी डिजाइन को चुनकर उसका उत्पादन बड़े पैमाने पर बेचती है, तो इस डिजाइन की रॉयल्टी भी ग्राहक को मिलेगी।
