विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी गाउन में नजर आईं ईशा अंबानी, जिसे बनाने में लगे 10 हजार से भी ज्यादा घंटे

Published: Tue, 07 May 2024 12:54 PM (IST)

मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है। जिसमें एंट्री के लिए सितारों को अच्छी-खासी फीस भी देनी पड़ती है। इस इवेंट ...और पढ़ें

Met Gala 2024: मेट गाला में ईशा अंबानी ने पहना डिजाइनर राहुल मिश्रा का साड़ी गाउन
Met Gala 2024: मेट गाला में ईशा अंबानी ने पहना डिजाइनर राहुल मिश्रा का साड़ी गाउन

HighLights

  1. ईशा अंबानी ने मेट गाला 2024 में मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ साड़ी गाउन कैरी किया।
  2. उनके इस गाउन को तैयार करने में 10,000 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा।
  3. इस साल मेट गाला 2024 की थीम 'द गार्डन ऑफ टाइम' थी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेट गाला में शामिल होना हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक के लिए बड़ी बात होती है। दुनियाभर के सितारे इस इवेंट में शामिल होने का सपना देखते हैं। इस इवेंट में शामिल होने के लिए सितारों को खास इन्विटेशन भेजी जाती है, बिना इसके इवेंट में शामिल नहीं हो सकते। सितारों के अलावा फैशन के दीवाने भी इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यहां सेलिब्रिटीज एक अलग ही अवतार में पहुंचते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी आलिया भट्ट और बिजनेसवुमन ईशा अंबानी के लुक ने मेट गाला में खास सुर्खियां बिखेंरी। ईशा ने फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा का फ्लोरल साड़ी गाउन पहना, जिसमें वो कमाल की लग रही थीं।।

ईशा अंबानी की ड्रेस बनने में लगा 10,000 घंटे से भी ज्यादा समय

ईशा अंबानी का मेट गाला 2024 का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईशा अंबानी ने इस खास मौके पर गोल्डन कलर का साड़ी गाउन कैरी किया। उनके इस गाउन को अनीता श्रॉफ और राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया है और उसे स्टाइल किया है मशहूर सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने। इस आउटफिट की डिटेल्स को अनीता ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि इस गाउन को तैयार करने में 10,000 से भी ज्यादा घंटे का वक्त लगा। इस साड़ी गाउन को बनाने के लिए डिजाइनर राहुल ने अपने पुराने कलेक्शन से बचे हुए एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया है। गाउन में फूलों, तितलियों, ड्रैगनफलीज के नाजुक नमूनों को फरीशा, जरदोजी, नक्शी और डबका जैसी स्पेशल एप्लिक और एम्ब्रॉयडरी के साथ-साथ फ्रेंच नॉट का भी इस्तेमाल किया है। जो गाउन में स्टाइल एड कर रहा है। 

ईशा अंबानी के यूनिक जेड क्लच बैग की खासियत

ईशा ने अपने इस गॉर्जियस ड्रेस के साथ एक छोटा क्लच भी कैरी किया है। ये भी एक अलग खासियत लिए हुए है।जिसे उनके अपने ब्रांड 'स्वदेश' द्वारा तैयार किया गया है। इस जेड क्लच बैग को जयपुर के कारीगर हरि नारायण मारोटिया ने बनाया है। नक्काशी और मिनिएचर पेंटिंग वाला ये बैग उनकी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

ये भी पढ़ेंः- Naomi Campbell: नाओमी के साड़ी-गाउन से हटाए नहीं हटेगी आपकी नजर, आप भी ले सकती हैं शादी में पहनने के लिए आइडिया

Pic credit- anaitashroffadajania,rahulmishra_7/Instagram

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।