विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्किन का ग्लो और बालों की चाहिए मजबूती? तो डाइट में जोड़ें मोरिंगा, खाने के ये तरीके आएंगे काम

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Mon, 14 Sep 2026 11:13 AM (IST)

ग्लोइंग स्किन और घने काले बालों के लिए मोरिंगा यानी सहजन को सुपरफूड माना जाता है।

मोरिंगा स्किन और हेयर के लिए एक सुपरफूड (Image Source: AI Generated)

मोरिंगा स्किन और हेयर के लिए एक सुपरफूड (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई नेचुरल तरीके से स्किन और बालों को हेल्दी बनाना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार असली समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद होता है।

मोरिंगा स्किन और हेयर के लिए एक सुपरफूड

मोरिंगा (सहजन) ऐसा ही एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देते हैं और बालों को मजबूत, काले और घने बनाने में मदद करते हैं। अगर आप इसे अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल करें, तो यह आपकी ब्यूटी के लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं है

मोरिंगा पाउडर को स्मूदी में मिलाएं

मोरिंगा पाउडर को सुबह हेल्दी स्मूदी में मिलाकर पीना एक आसान तरीका है।आप केले, सेब, पालक और दूध या नारियल पानी के साथ आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। 

मोरिंगा की पत्तियों की सब्जी बनाएं

ताजी मोरिंगा की पत्तियों से हल्की मसालेदार सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। इसमें मौजूद आयरन और प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं।

मोरिंगा चाय पिएं

मोरिंगा की पत्तियों से बनी हर्बल चाय फायदेमंद होती है।डेली सुबह या शाम इसे पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से बचाकर उसे साफ और ग्लोइंग बनाते हैं।

सूप में मोरिंगा मिलाएं

सूप में थोड़ी मात्रा में मोरिंगा पाउडर या पत्तियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह इम्युनिटी को मजबूत करता है और स्किन व बालों को जरूरी पोषण देता है।

सलाद में मोरिंगा पत्तियां डालें

ताजी मोरिंगा पत्तियों को सलाद में मिलाकर खाना भी अच्छा ऑप्शन है। खीरा, टमाटर, गाजर और नींबू के साथ इसका स्वाद भी अच्छा लगता है।

मोरिंगा दाल में मिलाएं

दाल बनाते समय उसमें थोड़ी मोरिंगा पत्तियां डालने से दाल का पोषण कई गुना बढ़ जाता है। इससे शरीर को प्रोटीन और मिनरल्स मिलते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं।

मोरिंगा पराठा ट्राई करें

मोरिंगा की पत्तियों को बारीक काटकर आटे में मिलाकर पराठा भी बनाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- बप्पा के दरबार में दिखना है सबसे खास? गणेश चतुर्थी पर ट्राई करें ये 5 एथनिक आउटफिट्स, कंफर्ट का भी रखेंगे ख्याल

यह भी पढ़ें- उम्र दिखेगी 10 साल छोटी! फ्लॉलेस और दमकती स्किन के लिए रोज पिएं ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।