Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बालों के झड़ने और रूसी से हैं परेशान, तो यहां बताए 3 तरीकों से करें कपूर का इस्तेमाल

    Updated: Sun, 18 May 2025 07:59 PM (IST)

    आजकल बालों का झड़ना और रूसी एक आम समस्या बन गई है जिससे बहुत से लोग परेशान हैं। कई घरेलू नुस्खे इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं जिनमें ...और पढ़ें

    बालों की समस्याओं से राहत दिलाएंगे कपूर के 3 घरेलू नुस्खे (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कंघी करते वक्त बालों का गुच्छा देखकर दिल बैठ जाता है और कंधों पर गिरी हुई रूसी किसी भी मौके पर शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। जी हां, अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपकी रसोई में मौजूद एक छोटी-सी चीज- कपूर, इन मुश्किलों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। बता दें, यह कोई आम सामग्री नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रकृति का एक ऐसा खजाना है जो आपके बालों को फिर से हेल्दी और घना बना सकता है। आइए जानते हैं कपूर के उन 3 घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनसे आप बालों के झड़ने और रूसी को हमेशा के लिए बाय-बाय कह सकते हैं।

    कपूर और नारियल तेल का यूज

    नारियल तेल बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है और यह बालों को पोषण देता है। जब इसे कपूर के साथ मिलाया जाता है, तो यह रूसी और स्कैल्प के इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है, जो बालों के झड़ने का एक कारण हो सकता है।

    सामग्री:

    • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
    • 1/2 चम्मच कपूर का पाउडर (बारीक पिसा हुआ)

    विधि:

    • एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसमें कपूर का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • इस मिश्रण को हल्का गरम करें।
    • गरम तेल को अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें।
    • रात भर या कम से कम 2 घंटे के लिए इसे लगा रहने दें।
    • अगले दिन हल्के शैम्पू से बालों को धो लें।
    • इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

    यह भी पढ़ें- लंबे और खूबसूरत बालों का राज बायोटिन, ये फूड्स करेंगे शरीर में इसकी कमी को दूर

    कपूर और दही का हेयर मास्क

    दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ करने और रूसी को कम करने में मदद करता है। कपूर के एंटी-फंगल गुण मिलकर स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैं।

    सामग्री:

    4 बड़े चम्मच दही

    1/2 चम्मच कपूर का पाउडर

    विधि:

    • एक कटोरी में दही लें और उसमें कपूर का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
    • इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
    • 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
    • हल्के शैम्पू से बालों को धो लें।
    • इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

    कपूर का तेल

    आप सीधे कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे किसी कैरियर ऑयल, यानी जैतून या बादाम जैसे तेल के साथ मिलाकर लगाना बेहतर होता है ताकि यह स्कैल्प पर नुकसानदायक न साबित हो।

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच कैरियर ऑयल (जैतून का तेल, बादाम का तेल, या नारियल तेल)
    • कुछ बूंदें कपूर का तेल (एसेंशियल ऑयल)

    विधि:

    • कैरियर ऑयल में कपूर के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
    • इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
    • कम से कम 1 घंटे के लिए इसे लगा रहने दें।
    • फिर शैम्पू से बालों को धो लें।
    • इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं बाल? तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कैस्टर ऑयल, हेयर फॉल भी हो जाएगा कम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।