विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन नेचुरल चीजों से घर में ही करें Facial, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पा सकती हैं निखरी और जवां त्वचा

Published: Tue, 23 Jul 2024 08:17 AM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ स्किन केयर और ज्यादा जरूरी हो जाता है। फेशियल न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाता है ...और पढ़ें

नेचुरल होममेड फेशियल आइडिया (Pic credit- freepik)
नेचुरल होममेड फेशियल आइडिया (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. नियमित रूप से फेशियल कराते रहने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
  2. फेशियल से स्किन का लचीलापन भी बढ़ाता है और झुर्रियां कम होती हैं।
  3. घर में भी कुछ चीजों की मदद से आसानी से कर सकती हैं फेशियल।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्किन केयर की अहमियत हमें तब समझ आती है, जब चेहरे पर रिंकल्स नजर आने लगते हैं और उसकी चमक फीकी होने लगती है। फिर बस पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स का ही सहारा बचता है, लेकिन अगर आप 30 पार करते ही स्किन केयर से जुड़ी कुछ खास बातों पर ध्यान दें, तो बढ़ती उम्र में भी अपनी स्किन को चमकदार और जवां बनाए रख सकती हैं, जिसमें से एक है फेशियल।

कुछ नेचुरल चीजों की मदद से आप खुद से ही कर सकती हैं फेशियल। आइए जानते हैं कैसे।      

1. एलोवेरा एंड मड फेशियल

क्लेंजिग

कच्चा दूध और नींबू का रस एक साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। फिर इसे गीली रूई से साफ कर लें।

टोनिंग

गुलाबजल को चेहरे पर स्प्रे करके लगभग 1 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सूखने के बाद एक बार फिर से स्प्रे करें और इसे हाथों से थपथपा कर सुखा लें।

स्क्रब

पके चावल को हाथ से मैश कर उसका पेस्ट बना लें। इसमें बादाम को पीसकर डालें। अब इससे चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें।

क्रीम मसाज

मिल्क बेस्ड क्रीम को हथेलियों पर लेकर इससे चेहरे व गर्दन की 10 मिनट कर अच्छे से मसाज करें।

पैक

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल में पुदीने का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

2. पपाया फेशियल

क्लेंजिंग

कच्चेे दूध में संतरे का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 20 सेकंड बाद गीली रूई से पोंछ लें।

टोनिंग

गेंदे के फूल को उबालें और ठंडा कर इस पानी को चेहरे पर स्प्रे करें।

क्रीम मसाज

फ्रूट बेस्ड क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पहले ऊपर की ओर और फिर 5-7 मिनट तक हल्का प्रेशर देते हुए मसाज करें।

पैक

पके पपीते के टुकड़े, शहद व भीगी मसूर दाल का पेस्ट बनाएं। चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें।

ये भी पढ़ेंः30 की उम्र के बाद पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है Vitamin C?

3. कॉफी फेशियल

क्लेंजिंग

नारियल का तेल और कच्चा दूध एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। भीगी रूई से चेहरे और गर्दन के आगे व पिछले हिस्से को साफ करें।

टोनिंग

रोजमेरी वाटर से चेहरे और गर्दन पर 2-3 बार स्प्रे करें।

स्क्रब

कॉफी पाउडर में चीनी और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2-3 मिनट हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें।

क्रीम मसाज एंड पैक

शहद या कोई भी नेचुरल इंग्रेडिंट्स वाली क्रीम से मसाज करें। उसके बाद कॉफी और दही से तैयार पैक चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

ये भी पढ़ेंःकम उम्र में पड़ने वाली झुर्रियां हैं Collagen की कमी का संकेत, डाइट में आज से ही शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।