ग्रीन टी या जीरे का पानी; नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए सुबह कौन-सा ड्रिंक पीना होगा बेहतर?
हर कोई खूबसूरत (Natural beauty tips) दिखना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। ग्रीन टी और जीरे का पानी दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। हालांकि, सुंदरता का मतलब सिर्फ मेकअप नहीं होता है, बल्कि स्किन के नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनाकर भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए इन दिनों लोग अपनी स्किन केयर को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं।
स्किन को नेचुरली खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, आप अपनी डाइट की मदद से भी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके लिए कई लोग ग्रीन टी (Green tea benefits for skin) और जीरे का पानी भी ट्राई करते हैं। सेहत के साथ-साथ यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है, इसे लेकर अक्सर मन में सवाल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हेल्दी स्किन के लिए सुबह (Morning drinks for beauty) ग्रीन टी पीना चाहिए या जीरे का पानी-
यह भी पढ़ें- स्टिक, स्प्रे या जेल: स्किन को प्रोटेक्शन देने में कौन-सी Sunscreen है सबसे बेस्ट?
ग्रीन टी
सबसे पहले बात करते हैं ग्रीन टी। यह एक लोकप्रिय ड्रिंक है, जिसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आमतौर पर लोग इसे वेट लॉस के लिए ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, जो निम्न हैं-
- यह स्किन को हेल्दी और जवां बनाने में मददगार है।
- यह स्किन के डार्क स्पॉट्स को भी कम करती है।
- रोजाना ग्रीन टी पीने से फाइन लाइंस कम होती हैं।
- ग्रीन टी मुंहासें दूर करती है और बंद पोर्स को साफ करता है।
- इसमें मौजूद विटामिन-ई स्किन को पोषण और हाइड्रेशन देता है।
जीरे का पानी
अब बारी है, जीरे की पानी (Jeera water for glowing skin) की। यह इन दिनों कई लोगों के बीच पॉपुलर हो चुका है। खासकर बैली फैट कम करने की कोशिश में लगे लोग अक्सर इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, जीरे का पानी भी स्किन को कई सारे फायदे पहुंचाता है। इसमें इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करते हैं, जो निम्न हैं-
- यह स्किन को बेदाग बनाता है।
- जीरे के पानी मुंहासों को कम करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद मिनरल्स स्किन को ताजगी देते हैं।
- रोजाना इसे पीने से आपकी स्किन जवां नजर आती है।
- जीरे का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे स्किन साफ और चमकदार होती है।
कौन-सा ड्रिंक बेहतर है?
ऊपर बताए गए फायदों से आप यह तो जान ही गए होंगे कि ग्रीन टी और जीरे का पानी दोनों की स्किन को ढेर सारे फायदे पहुंचाते हैं। हालांकि, जीरे के पानी को फिर भी ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसे इसलिए क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करता है और एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसके अलावा, जीरा पानी एक सस्ता विकल्प है और इसे आप अपनी दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।