फ्रिज में रखा दही बालों के लिए बनेगा देसी हेयर केयर, इन चीजों के साथ लगाएं और पाएं फायदा
दही को बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ट्रीटमेंट माना जाता है, जो बालों की बहुत सी समस्याओं को दूर करता है।

बालों को भरपूर पोषण देने के लिए दही (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बाल झड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह बाहर का प्रदूषण और खराब खानपान है, जिसे एक अच्छे हेयर केयर रूटीन को फॉलो करके सही किया जा सकता है। पर ज्यादातर लोग इसके लिए बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं।
ऐसे में अगर आप किसी प्रॉडक्ट्स के बजाय घर पर ही बालों को अच्छा करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर में ही कई चीजें मौजूद हैं, जिनमें से एक है दही।
बालों को भरपूर पोषण देने के लिए दही
दही प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, विटामिन बी-5, बी12 और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनकी मदद से बालों में डैंड्रफ कम होने के साथ ही उन्हें जड़ों तक पोषण मिलता है। आइए आपको बताते हैं हेयर केयर रूटीन में दही शामिल करने के तरीकों के बारे में:
दही और एलोवेरा
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो दही-एलोवेरा का मिश्रण किसी जादू की तरह काम कर सकता है। 2 चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर नीचे बालों तक अप्लाई करना है। इसे कम से कम 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद शैंपू कर लें।
दही और मेथी
2-3 चम्मच मेथी को रातभर भिगोकर रख दें और उसके बाद अगली सुबह इस भीगी हुई मेथी का पेस्ट बनाना है। फिर एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेकर उसमें मेथी का पेस्ट मिलाएं। दही और मेथी से बना हेयर मास्क तैयार है, इसे बालों में 30 मिनट लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से धोना है।
दही और आंवला
दही और आंवला का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही के साथ 2 चम्मच सूखे हुए आंवला का पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर शैंपू करने से पहले हल्के साथ से मसाज करते हुए हटाएं।
दही और मुल्तानी मिट्टी
जिन लोगों की स्कैल्प ज्यादा ऑयली रहती है और जल्दी गंदी हो जाती है, उनके लिए दही और मुल्तानी मिट्टी का मास्क मददगार है। 2 चम्मच दही में इतनी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं कि गाढ़ा पेस्ट बन जाए, इसे स्कैल्प और बालों में नीचे तक लगाकर 30 मिनट के छोड़ देना है। फिर थोड़ी देर बार शैंपू से धो लेना है।
