विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबे-घने बालों का देसी इलाज है जैतून का तेल, बस इसमें मिलाएं ये तेल; बालों की ग्रोथ और मजबूती में दिखेगा फर्क

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM (IST)

बालों की सही देखभाल के लिए जैतून के तेल में कुछ खास नेचुरल ऑयल मिलाकर लगाने से बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं।

जैतून के तेल से हेयर केयर (Image Source: AI Generated)

जैतून के तेल से हेयर केयर (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बालों की सही देखभाल सिर्फ महंगे शैंपू या हेयर ट्रीटमेंट से नहीं होती, बल्कि सही तेलों के इस्तेमाल से होती है। पुराने समय में दादी-नानी बालों में अलग-अलग तेल मिलाकर लगाती थीं, जिससे उनके बाल लंबे, घने और मजबूत होते थे। 

आज भी अगर जैतून के तेल में कुछ खास नेचुरल ऑयल मिलाकर लगाया जाए, तो यह बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने, बालों का झड़ना कम करने और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में बहुत मदद करता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में:  

नारियल तेल

नारियल तेल बालों के लिए सबसे अच्छा नेचुरल कंडीशनर माना जाता है। जब इसे जैतून के तेल में मिलाकर लगाया जाता है तो यह बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाता है। यह बालों को टूटने से बचाता है, ड्राईनेस कम करता है और बालों को सॉफ्ट बनाता है। तेल का ये कॉम्बीनेशन बालों को लंबा और घना बनाता है।

अरंडी का तेल 

अरंडी का तेल गाढ़ा होता है इसलिए इसे हमेशा जैतून के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। यह बालों को मोटा और मजबूत भी बनाता है।

बादाम का तेल

बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है,जो बालों को पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। जैतून और बादाम तेल का मिश्रण बालों को शाइनी , सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है। 

आंवला तेल

आंवला तेल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। जैतून के तेल में आंवला तेल मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और बालों का समय से पहले सफेद होना भी कम होता है।

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों के पतले होने और झड़ने की समस्या को कम करता है। जैतून के तेल में 4–5 बूंद रोजमेरी तेल मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

प्याज का तेल

प्याज का तेल सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। जैतून और प्याज तेल का कॉम्बिनेशन बालों का झड़ना कम करता है और बालों को घना बनाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

2 चम्मच जैतून का तेल लें और उसमें ऊपर बताए गए किसी भी तेल की 1 चम्मच मात्रा मिलाएं। तेल को हल्का गुनगुना करें और 10 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इसके बाद 1–2 घंटे या रातभर लगाकर रखें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल वॉश करें। सप्ताह में 2–3 बार ऐसा करने से जल्दी परिणाम मिलते हैं।