10 मिनट का चारकोल मास्क और चमक उठेगा चेहरा! पर पहले समझ लें इसके फायदे, तरीका और सावधानियां
पिंपल्स और ब्लैकहेड्स के लिए चारकोल मास्क एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है।

चारकोल मास्क के इस्तेमाल का तरीका और फायदे (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी स्ट्रेसफुल लाइफ, प्रदूषण, गलत खान-पान और तनाव का सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
ऐसे में चारकोल मास्क एक आसान और असरदार उपाय बनकर सामने आया है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करके कई स्किन प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं —
क्या है चारकोल मास्क?
चारकोल मास्क एक्टिवेटेड चारकोल से बना होता है, जो त्वचा की गहराई में जाकर गंदगी, ऑयल और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। यह खासतौर पर ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
चारकोल मास्क के फायदे
पिंपल्स कम करने में मददगार: चारकोल मास्क त्वचा के पोर्स में जमी गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स कम होने लगते हैं।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाए: यह मास्क ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ बनाता है।
ऑयली स्किन में फायदेमंद: चारकोल एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, जिससे चेहरा लंबे समय तक ऑयल-फ्री दिखता है।
पोर्स को साफ और टाइट करता है: यह त्वचा के खुले पोर्स को साफ करके उन्हें छोटा दिखाने में मदद करता है।
स्किन को डीप क्लीन करता है: चारकोल मास्क त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे स्किन फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है।
डेड स्किन हटाता है: यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई और हेल्दी स्किन को बाहर लाने में मदद करता है।
चारकोल मास्क के इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ करें। अब चारकोल मास्क की पतली लेयर चेहरे पर लगाएं। 10–15 मिनट तक सूखने दें।सूखने के बाद धीरे-धीरे मास्क हटाएं या नॉर्मल पानी से वॉश करें । बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।हफ्ते में 1–2 बार ही इस्तेमाल करें।
ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग कम इस्तेमाल करें।
पिंपल्स पर ज्यादा रगड़ें नहीं।
हमेशा अच्छा और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें।
