सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं है कार्डियो, बालों की सेहत से भी जुड़ा है इसका कनेक्शन
एक्सरसाइज न केवल समग्र स्वास्थ्य के लिए बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है, जो वर्कआउट से बाल झड़ने के ...और पढ़ें

कार्डियो सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बालों की सेहत से भी है इसका गहरा संबंध (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
रक्त संचार बढ़ाकर बालों के फॉलिकल्स तक पोषण पहुंचाता है
तनाव कम कर कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हॉर्मोन नियंत्रित करता है
हार्मोन संतुलित कर स्कैल्प को डिटॉक्स कर स्वस्थ बनाता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक्सरसाइज आपकी पूरी सेहत के लिए नहीं, बल्कि आपके बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। लेकिन इससे जुड़ा एक मिथ यह भी है कि वर्कआउट करने से बाल झड़ने लगते हैं, जबकि बालों के गिरने, झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। आखिर कैसे एक्सरसाइज को बालों की ग्रोथ से जोड़ा जाता है आइए जानते हैं।
कार्डियो और हेयर ग्रोथ: स्टडी क्या कहती है
साल 2021 में चीन में हुई एक स्टडी से पता चलता है कि एरोबिक एक्टिविटीज से पैटर्न तरीके से बालों का झड़ना कम होता है और स्कैल्प हेल्थ में सुधार होता है।
कैसे रेगुलर एक्सरसाइज से बाल बेहतर होते हैं
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता, जिसमें आपका स्कैल्प भी शामिल है। इससे आपके हेयर फॉलिकल्स तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचने में मदद मिलती है।
- स्ट्रेस कम होता है: तनाव की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। एक्सरसाइज करने से कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हॉर्मोन को कम करने में मदद मिलती है।
- हॉर्मोन्स संतुलित रहते हैं: नियमित एक्सरसाइज करने से हॉर्मोन्स को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जोकि बालों के झड़ने का बहुत बड़ा कारण बनते हैं।
- स्कैल्प की सेहत सुधरती है: ब्लड सर्कुलेशन सही होने और पसीना आने की वजह से स्कैल्प को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और वे हेल्दी होते हैं।
इस तरह की कार्डियो एक्सरसाइज पहुंचाती है फायदा
बालों की सेहत के लिए कार्डियो एक्सरसाइज को सबसे असरदार माना गया है, जैसे:
- जॉगिंग
- साइक्लिंग
- स्वीमिंग
इन गलतियों की वजह से एक्सरसाइज के बाद झड़ते हैं बाल
- सफाई ना करना: एक्सरसाइज के बाद ज्यादा पसीना आता है और यदि स्कैल्प की रेगुलर सफाई ना की जाए तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्कैल्प पर खुजली और इन्फेक्शन होने और बालों के झड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
- बालों को कसकर बांधना: वर्कआउट के दौरान बालों को टाइट बांधकर रखना या हर दिन बालों को कसकर बांधे रखने से भी वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
- ज्यादा ट्रेनिंग: बिना किसी गाइडेंस के जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है और बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
- पोषण कम एक्सरसाइज ज्यादा: अपनी डाइट पर ध्यान दिए बिना सिर्फ वर्कआउट पर फोकस करने से भी बालों की सेहत बिगड़ सकती है।
