विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अट्रैक्टिव दिखने के लिए मर्दों में बढ़ा कॉस्मेटिक सर्जरी का क्रेज, लाखों रुपये खर्च करने को हैं तैयार

Published: Tue, 17 Feb 2026 04:23 PM (IST)

खूबसूरती और सजने-संवरने को अक्सर महिलाओं से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदल रही है। ...और पढ़ें

खूबसूरत दिखने की होड़ में पुरुष भी नहीं पीछे (Image Source: AI-Generated)

खूबसूरत दिखने की होड़ में पुरुष भी नहीं पीछे (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको लगता है कि आईने के सामने वक्त बिताना या सर्जरी से खूबसूरती बढ़ाना सिर्फ महिलाओं का काम है? अगर हां, तो अमेरिका से आए ये नए आंकड़े आपको चौंका देंगे। वहां पुरुषों के सिर पर स्मार्ट और अट्रैक्टिव दिखने का ऐसा 'जुनून' सवार है कि वे इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने को भी तैयार हैं।

हालात ये हैं कि जिन ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को कभी सिर्फ महिलाओं की पसंद माना जाता था, अब पुरुष उन्हें अपनी फिटनेस और ग्रूमिंग का जरूरी हिस्सा मान रहे हैं। आइए, डिटेल में जानते हैं इस बारे में।

Cosmetic Procedures for Men

(Image Source: AI-Generated)

13 लाख खर्च कर पाई मनचाही फिटनेस

न्यू जर्सी के रहने वाले रॉस कैटांजाराइट की कहानी इस बदलाव का सटीक उदाहरण है। 20 साल की उम्र के बाद रॉस का वजन तेजी से बढ़ा। उन्होंने वजन कम करने के लिए हर संभव कोशिश की- कैलोरी गिनने से लेकर 'नो-कार्ब डाइट' और 'इंटरमिटेंट फास्टिंग' तक। चार बार वजन कम हुआ, लेकिन हर बार वापस बढ़ गया।

थक-हारकर 2019 में उन्होंने सर्जरी का रास्ता चुना। उन्होंने लगभग 13 लाख रुपये खर्च कर लिपोसक्शन करवाया, जिससे उनके सीने, पेट और कमर की अतिरिक्त चर्बी हटाई गई। रॉस अब अपने नतीजों से बेहद खुश हैं।

21 हजार पुरुषों ने करवाई सर्जरी

रॉस जैसे हजारों पुरुष अब इस राह पर चल पड़े हैं। साल 2024 में अमेरिका में 21 हजार से अधिक पुरुषों ने लिपोसक्शन सर्जरी करवाई। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया, एचडी वीडियो और कैमरे पर लगातार दिखने के दबाव ने पुरुषों को अपने लुक्स के प्रति बहुत सजग बना दिया है।

मशहूर डॉ. एंथनी बर्लेट बताते हैं कि अब पुरुष कॉस्मेटिक सर्जरी को केवल 'सजना-संवरना' नहीं मानते, बल्कि वे इसे आत्मविश्वास बढ़ाने और शरीर को बेहतर बनाने के एक जरिए के रूप में देखते हैं। इसके लिए वे 3 लाख से 10 लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं।

लाखों का खर्च और उम्र के हिसाब से चुनाव

पोर्टलैंड के रॉबर्ट टाइस ने अपने शरीर को सुडौल बनाने के लिए अब तक करीब 25 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। पहले उन्होंने बैरियाट्रिक सर्जरी से 50 किलो वजन घटाया, फिर 2023 में 'टमी टक' और 2024 में 'चेस्ट लिफ्ट' करवाया।

प्लास्टिक सर्जन डॉ. सीन मैकनैली के मुताबिक, उम्र के हिसाब से पुरुषों की पसंद बदलती है:

  • 20 से 30 साल के युवा: जबड़े और ठुड्डी की बनावट सुधारने पर ध्यान देते हैं।
  • 40 से 60 साल के पुरुष: चेहरे की कसावट बनाए रखने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं।

आंखों से लेकर बालों तक, सब कुछ बदलने की चाह

सिर्फ लिपोसक्शन ही नहीं, पुरुष अब सिर से लेकर पांव तक खुद को बदलने में लगे हैं:

Rise of Male Aesthetics

(Image Source: AI-Generated)

Reference: Plastic Surgery Statistics Report 2024

यह भी पढ़ें- बूमर्स से जेन-जी तक ऐसे बदले खूबसूरती के मायने; किसी को पसंद नीली आंखें, तो किसी को चाहिए प्लंप लिप्स

यह भी पढ़ें- 20-30 साल की महिलाओं में बढ़ रहा फेसलिफ्ट का क्रेज, सोशल मीडिया से बढ़ी ‘परफेक्ट लुक’ की चाहत