विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: ऐसे करेंगी चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल, तो हर कोई पूछेगा आपकी खूबसूरती राज!

Published: Sun, 04 Feb 2024 09:45 PM (IST)

अक्सर महिलाएं महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज किया करती हैं लेकिन इनका फायदा कितना होता है ये कहना मुश्किल ...और पढ़ें

दमकती त्वचा पाने के लिए ऐसे कर सकती हैं चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल
दमकती त्वचा पाने के लिए ऐसे कर सकती हैं चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल

HighLights

  1. बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से अक्सर साइड इफेक्ट्स हो जाते हैं।
  2. नेचुरल चीजों में खीरे का यूज स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है।
  3. ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए खीरे का यूज किसी रामबाण से कम नहीं है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care Tips: खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए आप भी कई तरीके आजमाती होंगी, लेकिन बाजार में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स के फायदे से ज्यादा नुकसान ही देखने को मिलते हैं। क्या आपने सोचा है कि पहले के समय में जब इतने स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skin Care Products) नहीं होते थे, तब महिलाएं क्या यूज करती थीं? इसका जवाब है, घर में मौजूद नेचुरल चीजें। जिनके फायदे ज्यादा और नुकसान ढूंढना मुश्किल ही काम होता है। इन्हीं में से एक है खीरा। क्या आप चेहरे पर इसका यूज जानती हैं? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं हेल्दी और खूबसूरत स्किन पाने के लिए किस तरह से आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल?

- सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर इसे मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें।

- अब इस पेस्ट में खीरे के पानी के निचोड़कर अलग कर लें।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर निखार पाने के लिए आप भी कर रही हैं नारियल तेल का इस्तेमाल? जानिए कैसे फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

- इसके बाद आप अगर ड्राई स्किन की कैटेगिरी वाले हैं तो दूध मिलाएं और अगर आपका स्किन टाइप ऑयली है तो इसमें गुलाबजल मिलाकर मुलतानी मिट्टी मिला लें।

- अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

- जब से सूखने लगे तो, जो आपने खीरे का पानी निचोड़कर अलग किया था, उसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर चेहरे पर रुक-रुककर स्प्रे करें।

- इसके बाद चेहरे पर मसाज करना शुरू करें। जब मसाज करते हुए 5 मिनट हो जाएं, तो आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

- इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। बता दें, खीरे का ये यूज आप ज्यादा बेनिफिट्स पाने के लिए रात में ही करें।

- हर हफ्ते दो बार ऐसा करेंगे तो चेहरे पर गजब का ग्लो देखने को मिलेगा। आप इसमें दूध या मुलतानी मिट्टी की जगह दही भी यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से हो जाता है स्किन पर रिएक्शन, तो घर पर ऐसे बनाकर यूज करें एलोवेरा जेल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik