बच्चों के बाल हो रहे हैं रूखे-बेजान? कैस्टर ऑयल में मिलाएं ये खास तेल, मिलेगा भरपूर पोषण
कैस्टर ऑयल में कुछ हल्के और पोषक तेल मिलाकर सिर की मालिश करना फायदेमंद रहता है।

बच्चों के बाल मजबूत करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण बच्चों के बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में बालों को सही पोषण और देखभाल देना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में प्राकृतिक तेलों से सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बालों का विकास भी तेजी से होता है।
खासतौर पर कैस्टर ऑयल में कुछ हल्के और पोषक तेल मिलाकर लगाने से बच्चों के बाल घने, मुलायम और स्वस्थ बने रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि बच्चों के बालों में किन तेलों को मिक्स कर लगाना बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है
नारियल तेल
कैस्टर ऑयल के साथ नारियल तेल मिलाकर लगाना बच्चों के बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल बालों की जड़ों को डीप न्यूट्रीशन देता है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जो गर्मियों में बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को टूटने से बचाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
बादाम का तेल
बादाम का तेल विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बच्चों के बालों को पोषण देने में मदद करता है। इसे कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल घने बनने लगते हैं।
जैतून का तेल
जैतून का तेल बालों को डीप न्यूट्रीशन देता है। कैस्टर ऑयल के साथ इसे मिलाने से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों का विकास तेज होता है।
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल हल्का और जल्दी अवशोषित होने वाला तेल है। यह बच्चों के स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम्स को कम करने में सहायक होता है। कैस्टर ऑयल में थोड़ा सा जोजोबा ऑयल मिलाकर लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
आंवला तेल
आंवला तेल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल प्राकृतिक रूप से घने व लंबे होने लगते हैं।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो गर्मियों में पसीने के कारण होने वाली खुजली या इंफेक्शन से बचाता है। कैस्टर ऑयल में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों की वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- लिप्स के आसपास कालेपन को हल्का करने का देसी तरीका, दूध-हल्दी से एलोवेरा तक आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
यह भी पढ़ें- उम्र दिखेगी 10 साल छोटी! फ्लॉलेस और दमकती स्किन के लिए रोज पिएं ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
