विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Homemade Sugar Scrub: त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो चेहरे पर लगाएं चीनी से बने ये स्क्रब

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 06 Dec 2023 02:33 PM (IST)

Homemade Sugar Scrub चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप ...और पढ़ें

Homemade Sugar Scrub: घर पर इन तरीकों से बनाएं चीनी का स्क्रब
Homemade Sugar Scrub: घर पर इन तरीकों से बनाएं चीनी का स्क्रब

HighLights

  1. स्किन को साफ करने के लिए स्क्रब करना काफी जरूरी है।
  2. आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Homemade Sugar Scrub: स्किन को साफ करने के लिए स्क्रब करना काफी जरूरी है। इससे डेड स्किन से राहत मिलती है। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए महिलाएं महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इनमें मौजूद केमिकल के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। बेहतर है कि आप चेहरे पर नेचुरल चीजों से स्क्रब करें। चीनी का इस्तेमाल कर घर पर कई तरह के स्क्रब बना सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन साफ होगी।

नींबू और चीनी का स्क्रब

नींबू स्किन को साफ करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन टैन की समस्या भी दूर होती है। स्क्रब बनाने के लिए एक छोटे बाउल में एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा शहद मिक्स करें। अब हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

ग्रीन टी और चीनी का स्क्रब

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासों को कम करने में भी मदद मिलेगी। इससे स्क्रब बनाने के लिए एक छोटे बाउल में ग्रीन टी लें, इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इस मिश्रण में जैतून का तेल डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें।

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बालों पर एलोवेरा का ज्यादा करते हैं इस्तेमाल, तो हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

हल्दी और चीनी

हल्दी के इस्तेमाल से डेडे स्किन से राहत पा सकते हैं। इससे स्क्रब बनाने के लिए एक छोटे बाउल में एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच चीनी और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

टमाटर और चीनी

टमाटर और चीनी का स्क्रब बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए टमाटर के रस में चीनी मिक्स करें, अब इससे पूरे चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें:खुश्क मौसम चुरा रहा है आपके चेहरे का निखार, तो ये आसान टिप्स आएंगे काम!

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik