विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिंपल्स के कारण चेहरे पर हो गए हैं दाग, तो इन्हें नेचुरली दूर करने के लिए ट्राई करें ये 5 फेस पैक्स

Published: Mon, 28 Jul 2025 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Jul 2025 07:24 AM (GMT+05:30)

कई बार पिंपल्स की वजह से चेहरे पर निशान रह जाते हैं। कई बार ये निशान खुद ही समय के ...और पढ़ें

चेहरे के दाग हटाएंगे ये फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)
चेहरे के दाग हटाएंगे ये फेस पैक्स (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. एक्ने के कारण चेहरे पर निशान पड़ सकते हैं
  2. कुछ फेस पैक्स दाग-धब्बों को नेचुरली हल्का करते हैं
  3. इन फेस पैक्स से चेहरे पर ग्लो भी आता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे पर पिंपल्स होना आम समस्या है, जो कुछ समय बाद खुद ही ठीक भी हो जाती है। लेकिन कई बार पिंपल्स के कारण चेहरे पर दाग हो जाते हैं, जो त्वचा की रंगत को प्रभावित करती है। इन्हें दूर करने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल फेस पैक (Face Packs for Dark Spots) का इस्तेमाल करना एक सुरक्षित और असरदार विकल्प है।

कुछ नेचुरल फेस पैक्स बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए, चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। आइए जानें दाग-धब्बों को कम करने के लिए फेस पैक्स।

हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।

सामग्री-

  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच ताजा दही

कैसे बनाएं?

  • हल्दी और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • ठंडे पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूल से बने ये 5 फेस पैक्स करेंगे चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम, एक्ने की समस्या भी होगी दूर

एलोवेरा और शहद का फेस पैक

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और दागों को हल्का करता है, जबकि शहद त्वचा को नमी देकर निखारता है

सामग्री-

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच शहद

कैसे बनाएं?

  • दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

बेसन और नींबू का फेस पैक

बेसन त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाता है और नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो पिगमेंटेशन कम करता है।

सामग्री-

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • गुलाबजल

कैसे बनाएं?

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
  • हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

संतरे के छिलके और दूध का फेस पैक

संतरे के छिलके में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा को ब्राइट करता है, और दूध त्वचा को मुलायम बनाता है।

सामग्री-

  • 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • 1 चम्मच कच्चा दूध

कैसे बनाएं?

  • दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।
  • सप्ताह में 2 बार लगाएं।

टमाटर और चीनी का स्क्रब

टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को साफ करता है, और चीनी एक नेचुरल स्क्रब है।

सामग्री-

  • 1 टमाटर का पल्प
  • 1 चम्मच चीनी

कैसे बनाएं?

  • टमाटर के पल्प में चीनी मिलाएं।
  • चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • 10 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- ओपन पोर्स ने स्किन को बना दिया है ऑयली, तो इन नेचुरल फेस पैक्स से पाएं इससे मिनटों में छुटकारा