यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दोस्त की फेसबुक ID हैक कर की लाखों रुपये की ठगी, एक लाख से ज्यादा हड़पे पैसे; तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर में ठगों ने दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर लाखों रुपये की ठगी की है। पीड़ित के फेसबुक अकाउंट ...और पढ़ें

HighLights
- दोस्त की फेसबुक ID हैक कर की लाखों रुपये की ठगी,
- 1 लाख 97 हजार 995 रुपए कराए ट्रांसफर
- तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। Cyber Fraud in Gurdaspur: साइबर ठग किसी न किसी ढंग से आम लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। अब ताजा मामले में ठगों ने पीड़ित के दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर उसके साथ लाखों रुपए की ठगी की है। थाना सिटी की पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आईडी हैक कर मांगे पैसे
बलविंदर सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी राम शरणम कॉलोनी ने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर उसके दोस्त अश्विनी कुमार के मैसेंजर से मैसेज आया कि कुलदीप नाम के व्यक्ति से उसके मोबाइल फोन पर बात कर लें और उसे थोड़े पैसे ट्रांसफर कर दें।
.jpg)
फोन कर मांगे लाखों रुपये
इसके बाद कुलदीप ने अपने फोन से उससे बात कर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर उसने बताए गए नंबरों पर 1 लाख 97 हजार 995 रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में इसे लेकर उसने अपने दोस्त अश्विनी कुमार के साथ बात की तो उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Chandigarh: भ्रष्टाचार की मिली सजा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी निलंबित; रिश्वत लेने के मामले में थे फरार
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उसने कोई पैसे नहीं मांगे थे। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। जांच अधिकारी एएसआइ हरजिंदर सिंह ने बताया कि साइबर सैल की जांच के बाद आरोपित असीमा बेगम निवासी गांव नागला उतरावर, मथुरा, कुमुद्दिनी रविंदर खराटे निवासी कुसुम वाटिका, विकास नगर मथुरा और अरुण कुमार निवासी महलो बैरिया, पटना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
