यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh: भ्रष्टाचार की मिली सजा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी निलंबित; रिश्वत लेने के मामले में थे फरार
रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी को बुधवार को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने निलंबित ...और पढ़ें

HighLights
- ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी निलंबित
- स्टोर न सील करने की एवज में मांगी रिश्वत
- अब तक फरार है सुनील चौधरी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी को बुधवार को स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के आदेश पर की गई। आरोपित ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अब भी फरार चल रहा है।
स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने कहा उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं कि अगर विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के हो सकते हैं तबादले
बता दें रिश्वत मामले में फरार चल रहे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी को निलंबित करने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के कई महकमों में लंबे अरसे से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों की विभागीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव ने निदेशक से उन अफसरों के नाम मांगे है जो एक ही जगह पर पिछले कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- SYL नहर विवाद पर SC के हस्तक्षेप के बाद पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक, विशेष सत्र बुलाने पर किया गया मंथन
स्टोर न सील करने की एवज में मांगी रिश्वत
उधर विजिलेंस ने इन मामले अपनी जांच रिपोर्ट विभाग को भी सौंप दी है। इस मामले में पुलिस ने अशोक नरूला को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपित ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी और अशोक नरूला डेढ़ महीने पहले धनास के एक सर्जिकल स्टोर पर गए थे।
इस स्टोर का निरीक्षण कर दोनों ने उसमें कई खामियां निकली थी। इन खामियों के आधार पर धनाश के इस सर्जिकल स्टोर को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील चौधरी और अशोक नरूला ने इसे सील करने की धमकी दी थी। इस सर्जिकल स्टोर को सील ना करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी।
