Move to Jagran APP

'नई वाली हिन्दी' की ये किताबें हैं कमाल की, अब तक नहीं पढ़ी हैं तो जल्द पढ़ डालिए

Amazon पर उपलब्ध ये किताबें आपको अपने बचपन और कॉलेज के दिनों में ले जाती हैं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 10:27 AM (IST)
'नई वाली हिन्दी' की ये किताबें हैं कमाल की, अब तक नहीं पढ़ी हैं तो जल्द पढ़ डालिए
'नई वाली हिन्दी' की ये किताबें हैं कमाल की, अब तक नहीं पढ़ी हैं तो जल्द पढ़ डालिए

नई दिल्ली, जेएनएन। लिटरेचर पढ़ना किसे पसंद नहीं। बचपन में कोर्स की किताबों में हम मुंशी प्रेमचन्द, जैनेंद्र, परसाई और दिनकर को पढ़ते थे। गोदान, गबन, रश्मिरथी की स्मृतियां किस के मन-मस्तिष्क से अब तक धूमिल हुई हैं। ऐसे में अगर आप नए लेखकों की 'नई वाली हिन्दी' पढ़ना चाहते हैं तो आपको इन किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए। ये बेस्ट सेलर किताबें हैं। नई वाली हिन्दी की इन किताबों को पढ़कर आपको लगेगा कि ये हमारी-आपकी कहानी है। आप अमेजन से इन किताबों को काफी अधिक डिस्काउंट के साथ ऑर्डर कर सकते हैं।

loksabha election banner

1. October Junction -  नई वाली हिन्दी के पोस्टर-बॉय की तरह देखे जाने वाले दिव्य प्रकाश दुबे की यह चौथी किताब थी। इससे पहले उनकी 'मसाला चाय', 'शर्ते लागू' और 'मुसाफिर कैफे' को काफी पसंद किया गया था। बकौल दुबे 'हमारी दो जिंदगियाँ होती हैं। एक जो हम हर दिन जीते हैं। दूसरी जो हम हर दिन जीना चाहते हैं, अक्टूबर जंक्शन उस दूसरी ज़िंदगी की कहानी है।' यह अमेजन पर पेपरबैक और किंडल एडिशन में अवेलेबल है। इसे आप 94 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। Buy From Here

2. Banaras Talkies - यह सत्य व्यास की चर्चित किताब है। इस किताब को सत्य ने बनारस की पृष्ठभूमि में गढ़ा है। इस किताब को पढ़ते-पढ़ते आप कब अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों में झांकने लगते हैं, पता ही नहीं चलता। ऐसा इसलिए कि सत्य ने इस किताब में बीएचयू के अपने जीवन को बहुत ही शानदार शब्दों में रेखांकित किया है। इसके पेपरबैक एडिशन को अमेजन से 113 रुपये में खरीदा जा सकता है। Buy From Here

3. Namak Swadanusar - निखिल साचान की इस पुस्तक में अलग-अलग प्रकृति की लघु कथाओं को संकलित किया गया है। नौ कहानियों का यह संग्रह आपको बचपन की यादों में ले जाता है। इस पुस्तक का प्रकाशन 2013 में हिन्द युग्म ने किया था। इसके पेपरबैक एडिशन को आप 78 रुपये में ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। Buy From Here

4. Neela Scarf - यह बिहार के छोटे से जिले सीवान से आने वाली अनु सिंह चौधरी की कहानियों का संग्रह है। जानी-मानी पत्रकार चौधरी की कहानियों के इस संग्रह में भारत के विभिन्न सामाजिक वर्गों के विभिन्न आयामों की कहानी है। हरेक कहानी आपको सोचने पर मजबूर करती है, गुदगुदाती है। साथ ही लेखिका ने कुछ भोजपुरी और आंचलिक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे उनकी कहानी और हर पात्र और सबल एवं जीवंत हो जाते हैं। इसे आप 90 रुपये में खरीद सकते हैं। Buy From Here

5. Aazadi Mera Brand - यह अनुराधा बेनीवाल की कहानी है। यह भारत की हर उस लड़की की कहानी है, जो अकेले अपने दम पर कुछ करना चाहती है। पूरी दुनिया घूमना चाहती है। यह यात्रा वृतांत है लेकिन अपने आप में कई कहानियों को समेटे हुए है। यह कई विडंबनाओं, कई विरोधाभासों की उकेरती है। इसके बावजूद पूरा यूरोप घूमने वाली लड़की की कहानी कहती है। यह सपनों को नई उड़ान देने वाली किताब है। यह हार्डकवर और पेपरबैक में अमेजन पर अवेलेबल है, जिनकी कीमत क्रमशः 337 रुपये और 179 रुपये है। Buy From Here


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.