यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मटर समोसा रेसिपी: अपने टी टाइम को बनाएं खास, मटर वाले खस्ता समोसे के साथ!
चाय के साथ गरमा-गरम समोसे का आनंद एक ऐसा एक्सपीरियंस है,जो हर किसी को पसंद आता है। आमतौर पर समोसे ...और पढ़ें
_m.webp)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 2 कप मैदा
- 4 बड़े चम्मच घी या तेल (मोयन के लिए)
- ½ छोटी चम्मच अजवाइन
- पानी (गूंथने के लिए)
- 1 कप हरी मटर (दरदरी पीसी हुई)
- 1 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
- 1 छोटी चम्मच सौंफ
- ½ छोटी चम्मच जीरा
- ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटी चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि :
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें।उसमें घी या तेल डालें और अजवाइन व नमक मिलाकर दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स करें, जिससे मैदा में सही मात्रा में मोयन मिल जाए।अब थोड़ा-थोड़ा नॉर्मल पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।आटे को ढककर 20-25 मिनट के लिए रख दें, जबतक कि ये सेट हो जाए।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा व सौंफ डालें।जब खुशबू आने लगे, तो इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर हल्का भूनें।अब दरदरी पिसी हुई हरी मटर डालें और 5-7 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
- इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।मसालों को अच्छे से मिलाकर मटर को भूनें, जब तक कि उसका कच्चापन खत्म न हो जाए। गैस बंद करें और मिक्सचर को ठंडा होने दें।
- अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से लंबाई में बेल लें। बेलने के बाद इसे बीच से काटकर दो बराबर भागों में बांट लें। इसके बाद एक भाग को कोन के आकार में मोड़ें और किनारों को पानी लगाकर चिपकाएं। अब इसमें तैयार मटर की स्टफिंग भरें और ऊपर का हिस्सा अच्छी तरह बंद कर दें, जिससे समोसा तलते समय खुले नहीं।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए (तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए), तो समोसे डालकर मीडियम फ्लेम पर तलें। समोसे को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें। अब तले हुए समोसों को टिशू पेपर पर निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- अब गरमा-गरम मटर समोसे को धनिया-पुदीना की हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसें। अगर आप इसे ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर में भी इसे क्रिस्पी बना सकते हैं।
