गर्मियों में ठंडक का एहसास देगा ये टेस्टी 'चॉकलेट स्मूदी'
हेल्थ कॉन्शियस हैं तो स्मूदी में शहद न डालें। स्मूदी में फलों की मिठास ही काफी है। चॉकलेट को बारीक काटने के बजाय इसे पिघलाकर इस्तेमाल करें। इससे यह जार में नहीं चिपकेगी।
By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 03:04 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
100 ग्राम चॉकलेट, 3-4 स्ट्रॉबेरीज, 1 केला, 2 कप ठंडा दूध,1/4 कप दही, 2 टेबलस्पून शहद, 2 टेबलस्पून बारीक कटे मिक्स्ड नट्स (बादाम, अखरोट और पिस्ता) कुछ सीज़नल फल गॉर्निशिंग के लिए, 1 टेबलस्पून चॉकलेट सीरप
विधि :
लेंडर जार में स्लाइसेज में कटा केला, स्लाइसेज में कटी चॉकलेट डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
अब इसमें दूध, दही, शहद और जरूरत अनुसार बर्फ मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें।
तैयार स्मूदी को ग्लास में डालें।
अब ऊपर से स्ट्रॉबेरीज, मिक्स्ड, नट्स और सीज़नल फलों से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें