विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जायकेदार मसाला भात, लंच या डिनर के लिए है परफेक्ट; नोट करें रेस‍िपी

Published: Sat, 30 Aug 2025 03:02 PM (IST)

लंच या ड‍िनर के ल‍िए मसाला भात एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। आप इसे कम समय में तैयार कर सकते हैं। इसका स्‍वाद भी जबरदस्‍त होता है।

सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जायकेदार मसाला भात, लंच या डिनर के लिए है परफेक्ट; नोट करें रेस‍िपी
सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जायकेदार मसाला भात, लंच या डिनर के लिए है परफेक्ट; नोट करें रेस‍िपी

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • बासमती या नॉर्मल चावल दो कप
  • पानी चार कप
  • तेल या घी तीन बड़े चम्मच
  • जीरा एक छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता एक
  • दालचीनी एक टुकड़ा
  • लौंग दो से तीन
  • बड़ी इलायची एक
  • प्याज दो (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट एक बड़ा चम्मच
  • टमाटर दो (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च (कटी हुई)
  • गाजर आधा कप (कटा हुई)
  • बीन्स टाधा कप (कटी हुई)
  • मटर आधा कप
  • शिमला मिर्च आधा कप (कटा हुई)
  • हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
  • गरम मसाला एक छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया

विधि :

  • चावल धोकर कम से कम 15 से 20 मिनट के ल‍िए पानी में भिगो दें।
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें।
  • इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर भून लें।
  • इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाएं।
  • अब टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
  • इसके बाद सारी सब्‍ज‍ियां डालकर कुछ देर के ल‍िए भून लें।
  • अब भीगे हुए चावल डालकर मसाले और सब्‍ज‍ियों के साथ अच्छे से मिला लें।
  • चार कप पानी डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकाएं।
  • जब चावल गल जाएं और पानी सूख जाए तो ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर ढक दें।
  • गरमा-गरम वेज मसाला भात तैयार है।
  • इसे रायता, पापड़ और सलाद के साथ सर्व कर सकती हैं।
  • इसे आप लंच या डिनर में झटपट बना सकते हैं।
Image Credit- Freepik