हेल्दी पंपकिन सूप
कम कैलरी वाला बेहद क्रीमी और मज़ेदार सूप बनाने के बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। इसे लो फैट दूध से बनाया जाता है। कद्दू पसंद करने वालों के लिए यह एक हेल्दी सूप है, जिसमें स्वाद के साथ हर्ब की खुशबू भी है।
By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:37 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 07:37 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1.5 लीटर रेडीमेड वेजिटेबल स्टॉक, 2 कटे हुए प्याज, 10 लहसुन की कलियां, 650 ग्राम टुकड़ों में कटा कद्दू (पंपकिन). 25 ग्राम पार्सले, 1 टीस्पून लो फैट मक्खन, 1 कप लो फैट दूध, 1/2 टीस्पून ऑरगेनो, 1 टेबलस्पून वर्जिन ऑलिव ऑयल
विधि :
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और ऑरगेनो को छोड़कर सारी सामग्री को धीमी आंच पर पकाएं।
लगभग 20 मिनट के बाद इसे ब्लेंडर में ब्लेंड कर दें।
ऊपर से ऑलिव ऑयल और ऑरगेनो डालकर मिलाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें