यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masala Pav: आपकी शाम को चटपटी बना सकती है मसाला पाव, जानें इसे बनाने की रेसिपी
पाव भाजी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही टेस्टी पाव बिना भाजी के भी लगती है। जी नहीं, ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 4 टुकड़े पाव
- 1 छोटा टमाटर
- 1 छोटा प्याज
- 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 4 बड़े चम्मच मक्खन
- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 छोटी शिमला मिर्च
- भुनी हुई मूंगफली
विधि :
- एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करें।
- अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और दो मिनट तक और भूनें।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें। सभी मसाले, हल्दी, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं। मिश्रण को हल्के से मैश करने के लिए मैशर का उपयोग करें।
- धनिया पत्ती से डालें और आंच बंद कर दें।
- तवे पर 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करें। पाव को आधा काट लें और चारों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
- प्रत्येक पाव में समान रूप से कुछ कुटी हुई भुनी हुई मूंगफली के साथ स्टफिंग भरें। अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।
