विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के लिए बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं बादाम मिल्क शेक

Published: Wed, 23 Jul 2025 04:05 PM (IST)

अगर कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करता है, तो बादाम मिल्क शेक से बेहतर क्या हो सकता है? ...और पढ़ें

बच्चों के लिए बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं बादाम मिल्क शेक
बच्चों के लिए बनाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं बादाम मिल्क शेक

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • दूध- 2 कप
  • बादाम- 15-20
  • चीनी- 2-3 बड़े चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे- 4-5
  • कस्टर्ड पाउडर- 1.5 - 2 बड़े चम्मच
  • बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता

विधि :

  • सबसे पहले, भिगोए हुए बादामों के छिलके उतार लें। अब इन बादामों को थोड़े से दूध के साथ मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि पेस्ट एकदम स्मूथ बने।
  • एक गहरे नॉन-स्टिक पैन या पतीले में बचा हुआ दूध डालें। इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डाल दें।
  • इसके बाद एक छोटे कटोरे में कस्टर्ड पाउडर लें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि कोई गांठ न रहे।
  • अब दूध को मध्यम आंच पर गरम करें। जब दूध में हल्का उबाल आने लगे, तो इसमें बादाम का पेस्ट डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।
  • गैस बंद कर दें और मिक्सचर को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसे फ्रिज में कम से कम 2-3 घंटे के लिए रख दें, ताकि यह एकदम चिल्ड हो जाए। यह जितना ठंडा होगा, उतना ही स्वादिष्ट लगेगा!
  • ठंडा होने के बाद, बादाम मिल्क शेक को गिलास में डालें। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करके सर्व करें।
(Picture Courtesy: Freepik)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।