पोटका में बच्चों को स्कूल ले जा रहा ऑटो पलटा, 3 छात्रों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पोटका में स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो पलटने से तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो ...और पढ़ें
-1793591552261_m.webp)
अस्पताल में भर्ती स्कूली बच्चा। फोटो जागरण
HighLights
पोटका में स्कूली ऑटो पलटने से तीन बच्चे घायल।
क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहा था ऑटो।
अभिभावकों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, पोटका। निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल हो रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलाए जा रहे ऑटो और अन्य वाहनों से नौनिहालों की जिंदगी खतरे में है। कई वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सोमवार सुबह हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्या भारती इंग्लिश स्कूल के बच्चों को लेकर निकला एक ऑटो रिक्शा मुबारक बस्ती के पास बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां दो बच्चों को ज्यादा चोटे आई हैं बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना के बाद अमजद खान समेत अन्य अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभिभावकों ने निजी विद्यालयों में चलने वाले सभी वाहनों की जांच कराने, फिटनेस फेल वाहनों को परिचालन से हटाने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।