एक ही छत के नीचे पीढ़ियों का इम्तिहान, पिता-पुत्र, भाभी-देवर और भाई-बहन ने साथ दी जेटेट की परीक्षा; अब परिणाम का इंतजार
दस साल बाद हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कई ...और पढ़ें

करीब 10 साल बाद हुई जेटेट में दो पीढ़ियों ने साथ दी परीक्षा। जागरण
HighLights
करीब 10 साल बाद हुई जेटेट में दो पीढ़ियों ने साथ दी परीक्षा।
पिता-पुत्र, भाई-बहन और भाभी-देवर की जोड़ी भी पहुंची परीक्षा केंद्र।
जागरण संवाददाता, रांची। करीब दस साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को एक दिलचस्प तस्वीर भी देखने को मिली। शिक्षक बनने का सपना केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि परिवार के कई सदस्य एक साथ परीक्षा देने पहुंचे।
कहीं पिता और पुत्र ने साथ बैठकर परीक्षा दी, तो कहीं भाभी और देवर के साथ भाई-बहन भी अपनी योग्यता साबित करने पहुंचे। एक ही परिवार के अलग-अलग उम्र के सदस्यों ने परीक्षा में शामिल होकर पीढ़ियों के अंतर को भी कम कर दिया।
केंट्रल एकेडमी बरियातू, संत माइकल स्कूल ईटकी, महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज सर्कूलर रोड स्थित परीक्षा केंद्रों पर ऐसे कई रिश्ते देखने को मिले, जहां परिवार के सदस्य एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते नजर आए। किसी के लिए यह पहला मौका था, तो किसी ने वर्षों के अनुभव के साथ परीक्षा दी। 55 और 56 वर्ष के अभ्यर्थियों की मौजूदगी ने भी यह दिखाया कि शिक्षक बनने की उम्मीद उम्र के साथ खत्म नहीं होती।
दरअसल, जेटेट का आयोजन करीब एक दशक बाद होने के कारण बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को मौका मिला, जो लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। उम्र की कोई सीमा नहीं होने से अलग-अलग आयु वर्ग के अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। यही वजह रही कि परीक्षा केंद्रों पर युवा अभ्यर्थियों के साथ अधेड़ उम्र के परीक्षार्थी भी नजर आए।
जेटेट ने इस बार केवल परीक्षा का माहौल ही नहीं बनाया, बल्कि परिवार के सदस्यों को एक साथ अपने सपने की ओर कदम बढ़ाने का अवसर भी दिया।
यह भी पढ़ें- 'रिटायरमेंट में अभी 4 साल बाकी हैं...', 56 की उम्र में JTET देने पहुंचे अभ्यर्थी, 50-55 वर्ष की महिलाएं भी पहुंची
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।