9 अक्टूबर तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी चार मेमू ट्रेनें, बदला गया टर्मिनल
चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव की अवधि 09 ...और पढ़ें

9 अक्टूबर तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी चार मेमू ट्रेनें, बदला गया टर्मिनल
HighLights
चार मेमू ट्रेनों का टर्मिनल 09 अक्टूबर तक बदला।
टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से संचालित होंगी ट्रेनें।
यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में किए गए अस्थायी बदलाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
अब ये ट्रेनें 09 अक्टूबर तक टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
मालूम रहे की इससे पहले रेलवे ने 24 सितंबर तक मेमू ट्रेनों को टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से चलाने की घोषणा की थी।
चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने यात्रियों से अपील की है कि 09 अक्टूबर के बीच यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का विशेष ध्यान रखें।
किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने से पूर्व संशोधित समय-सारणी और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
संशोधित रूट से चलने वाली ट्रेनों की सूचीः
- ट्रेन संख्या 68004 (गुवा-टाटानगर मेमू): अब यह ट्रेन गुवा से टाटानगर के स्थान पर केवल आदित्यपुर तक ही जाएगी।
- ट्रेन संख्या 68019 (टाटानगर-गुवा मेमू): यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से गुवा के लिए चलेगी।
- ट्रेन संख्या 68020 (गुवा-टाटानगर मेमू): यह ट्रेन गुवा से चलकर टाटानगर के बजाय आदित्यपुर में ही समाप्त होगी।
- ट्रेन संख्या 68009 (टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू): अब यह ट्रेन टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Mela : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी सुविधा, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण रोड पर 17 ट्रेनें रुकेंगी
