विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pitru Paksha Mela : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी सुविधा, पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण रोड पर 17 ट्रेनें रुकेंगी

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:12 PM (IST)

रेलवे ने पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पुनपुन घाट और अनुग्रह ...और पढ़ें

पुनपुन घाट पर 12 ट्रेनों का ठहराव

पुनपुन घाट पर 12 ट्रेनों का ठहराव

HighLights

  1. पितृपक्ष मेला के लिए रेलवे की विशेष सुविधा।

  2. पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण रोड पर अस्थायी ठहराव।

  3. 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 17 ट्रेनें रुकेंगी।

जागरण संवाददाता, पटना। पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर 17 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दोनों स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा।

पुनपुन घाट पर 12 ट्रेनों का ठहराव

दानापुर मंडल के पुनपुन घाट हाल्ट पर 12 ट्रेनों को रोका जाएगा। इनमें पटना-बक्सर-पटना इंटरसिटी, पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, पटना-सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस और इस्लामपुर-हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।

मेमू और त्योहार स्पेशल भी रुकेंगी

पुनपुन घाट पर पटना-थावे-पटना एक्सप्रेस, रक्सौल-बनारस-रक्सौल बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के साथ पटना-गया-पटना मेमू और चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल का भी अस्थायी ठहराव होगा। पटना-नवादा-पटना, इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर और पटना-गया मेमू भी यहां रुकेंगी।

अनुग्रह नारायण रोड घाट पर पांच ट्रेनें

औरंगाबाद जिले के अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर पांच ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें गया-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया की तीन मेमू पैसेंजर सेवाएं, धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस और आसनसोल-बनारस-आसनसोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की तैयारी

रेलवे के अनुसार पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है। दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से मेला क्षेत्र तक पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था के निर्देश

रेलवे ने संबंधित विभागों को सुरक्षा और परिचालन नियमों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अस्थायी ठहराव की यह व्यवस्था 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें- पटना मोकामा पुल के काम से गुरुवार को मोकामा-हावड़ा और जयनगर-पटना एक्सप्रेस सहित 23 ट्रेनें रद, 22 का रूट बदला