पश्चिमी सिंहभूम में साथ में शराब पीने से इनकार किया तो पीट-पीटकर कर दी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में शराब पीने से इनकार करने पर 50 वर्षीय जरका अंगरिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

शराब पीने से इनकार किया तो पीट-पीटकर कर दी हत्या (सौ. जागरण)
HighLights
शराब पीने से इनकार पर व्यक्ति की हत्या हुई।
मृतक जरका अंगरिया, 50 वर्षीय, गोइलकेरा निवासी था।
पुलिस ने दो आरोपी गुलिया और प्रधान को पकड़ा।
संवाद सूत्र, गोइलकेरा। गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के रायरोवां में साथ में शराब पीने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जरका अंगरिया के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस ने गांव के ही गुलिया कुम्हार (42 वर्ष) और प्रधान अंगरिया (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों का मृतक के साथ पुरानी रंजिश थी।
शराब पीने से इनकार कर दिया
सोमवार की शाम गुलिया कुम्हार और प्रधान अंगरिया शराब के नशे में जारका के घर पहुंचे और उसे शराब पीने के लिए साथ में चलने को कहा। जारका ने जब साथ में जाने से इनकार किया तो घर के आंगन में ही तीनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
शोर सुनकर जारका की बेटी बाहर निकली और उसने पिता का समर्थन करते हुए आरोपियों के साथ जाने से मना किया। इससे गुस्साए गुलिया और प्रधान ने लाठी डंडे और पत्थरों से जारका पर अचानक हमला कर दिया। सिर पर चोट लगते ही जारका जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। जिससे जारका की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
मृतक के परिजनों ने ग्रामीण मुंडा गोशन अंगरिया को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुबह मुंडा द्वारा गोइलकेरा थाने को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद कर लिया। जबकि हत्या के दोनों आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।