विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महादेवशाल धाम के लिए 22 ट्रेनों का स्टॉपेज: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मिलेगी सुविधा, देखें पूरी ट्रेन लिस्ट

Published: Mon, 13 Jul 2026 09:47 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए महादेवशाल धाम स्टेशन पर 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक 22 ...और पढ़ें

महादेवशाल धाम स्टेशन में 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक 22 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव की घोषणा हुई।

महादेवशाल धाम स्टेशन में 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक 22 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव की घोषणा हुई।

HighLights

  1. 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक मिलेगी सुविधा।

  2. मंदिर परिसर में विशेष अस्थाई टिकट काउंटर की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज और देवघर की तर्ज पर चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल धाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने राहत दी है। 
 
रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महादेवशाल धाम स्टेशन पर 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक 22 मेमू (MEMU) और एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव (Temporary Stoppage) की अधिसूचना जारी कर दी है।
 

मंदिर परिसर में ही मिलेंगे टिकट 

श्रावणी मेला के दौरान महादेवशाल धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 
 
रेलवे ने न सिर्फ ट्रेनों के ठहराव का ऐलान किया है, बल्कि बिना टिकट यात्रा को रोकने और यात्रियों की सुविधा के लिए महादेवशाल मंदिर परिसर में ही विशेष अस्थाई टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था भी की है।
 
महादेवशाल धाम स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की पूरी सूची:
 
      ठहराव की तारीख    ट्रेन नंबर          ट्रेन का नाम (कहां से कहां तक)
  • 30 जुलाई से    13287 / 13288    दुर्ग - आरा - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    12872                जुनागड़ रोड़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
  • 01 अगस्त से    12871                हावड़ा-जुनागड़ रोड़ इस्पात एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    22861                 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस
  • 31 जुलाई से    22862                 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    18477 / 18478    पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    18005 / 18006    हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    18189 / 18190    टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर जंक्शन एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    18109 / 18110    टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    18113 / 18114    टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
  • 02 अगस्त से    18051 / 18052    बदामपहाड़-राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस
  • 30 जुलाई से    68025 / 68026    चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू
  • 30 जुलाई से    68043 / 68043    टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू
 

सुगम और सुरक्षित यात्रा का भरोसा

चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, सावन के दौरान इस रूट पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल पैसेंजर (मेमू) ट्रेनों को स्टॉपेज दिए जाने से छोटे स्टेशनों से आने वाले कांवर‍ियों को बेहद आसानी होगी। 
 
रेलवे ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की योजना भी बनाई है।

यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रा में दो बड़े बदलाव: 15 जुलाई से IRCTC बुकिंग आसान, जनरल टिकट पर भी आईडी अनिवार्य

यह भी पढ़ें- Railway Booking Rules: बर्थडे हो या फिर शादी-ब्याह, आप कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की बोगी? खर्च करने होंगे इतने रुपए!