सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Booking Rules: बर्थडे हो या फिर शादी-ब्याह, आप कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की बोगी? खर्च करने होंगे इतने रुपए!

Published: Mon, 13 Jul 2026 06:47 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने ट्रेन में 'फर्स्ट नाइट' और रुद्राभिषेक के वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया है, जिसमें बताया गया कि ...और पढ़ें

Railway Booking Rules: बर्थडे हो या फिर शादी-ब्याह, आप कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की बोगी? खर्च करने होंगे इतने रुपए!

Railway Booking Rules: बर्थडे हो या फिर शादी-ब्याह, आप कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन की बोगी? खर्च करने होंगे इतने रुपए!

HighLights

  1. रेलवे ने वायरल 'फर्स्ट नाइट' वीडियो पर कार्रवाई की।

  2. रुद्राभिषेक निजी सैलून कोच में हुआ, ₹3 लाख से अधिक भुगतान।

  3. ट्रेन कोच बुकिंग के लिए ₹50,000 से शुरू होता है किराया।

नई दिल्ली। क्या आप भी भारतीय रेलवे में किसी तरह का कोई फंक्शन करवाना चाहते हैं? क्या आप भी शादी-ब्याह के सिलसिले में ट्रेन का पूरा कोच बुक करना चाहते हैं? और क्या आप भी कहीं तीर्थयात्रा पर जाने के लिए एक साथ कई सारी टिकट्स बुक करना चाहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है।

कई दिनों से सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हैं, जिन्हें लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पहला वीडियो वो है, जहां ट्रेन के एक कंपार्टमेंट को एक नए कपल की फर्स्ट नाइट के लिए सजाया गया है। वहीं दूसरा वीडियो वो है, जहां ट्रेन में रुद्राभिषेक का नजारा दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रेन में इस तरह का आयोजन कर सकते हैं? और अगर हां, तो इनमें कितना खर्च आता है?

वायरल वीडियो पर रेलवे ने क्या कहा?

दोनों वायरल वीडियो पर रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी किया है। फर्स्ट नाइट वाले वीडियो में एक्शन लेते हुए टिकट चेकर को सस्पेंड किया, साथ ही रेलवे की ओर से कहा गया कि उस कोच को सजाने के लिए डेकोरेटर बुलाया गया था, जिसकी एंट्री गैर-कानूनी तरीके से हुई थी। रेलवे ने आगे कहा कि वो इस मामले विस्तृत जांच कर रहे हैं।

वहीं ट्रेन में रुद्राभिषेक वाले वीडियो की बात करें, तो रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी विस्तृत जानकारी दी। रेलवे ने कहा कि ये पूजा किसी सामान्य यात्री कोच, जैसे जनलर, स्लीपर या एसी डिब्बे में नहीं की गई थी, बल्कि एक निजी तौर पर बुक किए गए सैलून कोच में आयोजित की गई थी। रेलवे ने कहा कि संबंधित पक्ष ने इस बुकिंग के लिए 3 लाख 8 हजार 580 रुपये का एडवांस पेमेंट भी किया था।

ट्रेन का कोच कितने में होता है बुक?

अगर आप किसी खास वजह के लिए ट्रेन बुक करना चाहते हैं तो उसका किराया नार्मल किराए से अलग होता है। टिकट प्राइस के साथ साथ यहां आपको सिक्योरिटी मनी भी देनी होती है, जो 15-20 बाद रिफंड कर दी जाती है। सिंगल कोच के लिए ₹50,000 प्रति कोच देने होते हैं, जो 7 दिनों की यात्रा के लिए है। अगर सफर 7 दिनों से ज़्यादा की है, तो ₹10,000 प्रति दिन का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इस हिसाब से 18 कोच के पूरी ट्रेन के लिए कम से कम ₹9,00,000 चुकाने पड़ेंगे। वहीं अगर आप किसी भी वजह से बुकिंग कैंसिल करते हैं तो फिर उसमें से कम से कम 10% की कटौती की जाती है।

कौन से नियमों का पालन जरूरी?

  • ट्रेन बुक करने के लिए रेलवे की ओर से जारी किए गए कुछ नियमों का भी पालन करना पड़ता है।
  • आप अपनी यात्रा से कम से कम 30 दिन पहले और ज़्यादा से ज़्यादा 6 महीने पहले बुकिंग के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
  • अगर आप किसी नॉर्मल ट्रेन में डिब्बे बुक करना चाहते हैं, तो सीट खाली होने पर अपनी ज़रूरत के हिसाब से 2 से 10 कोच बुक कर सकते हैं।
  • अगर आप पूरी की पूरी स्पेशल ट्रेन बुक करना चाहते हैं, तो उसमें कम से कम 18 डिब्बे और ज़्यादा से ज़्यादा 24 डिब्बे (2 जनरेटर/SLR डिब्बों के साथ) होने ज़रूरी हैं।
  • यात्रा के दौरान आप जिस भी स्टेशन से अपने यात्रियों को बैठाना या नया डिब्बा जोड़ना चाहते हैं, वहां उस ट्रेन का कम से कम 10 मिनट का स्टॉपेज होना ज़रूरी है।
  • सुरक्षा की वजह से, यात्रा शुरू होने से ठीक 48 घंटे पहले आपको अपने सभी यात्रियों की फाइनल लिस्ट रेलवे को देनी होगी।
  • आप रोज़ चलने वाली रेगुलर ट्रेनों के डिब्बों को अंदर या बाहर से सजा नहीं सकते। अगर आपने FTR (फुल ट्रेन बुकिंग) के तहत पूरी ट्रेन या डिब्बा बुक किया है, तो आपको नियमों के हिसाब से प्राइवेसी और स्पेशल सुविधाएं ज़रूर मिल सकती हैं।