सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं देश की सबसे अमीर महिला निवेशक, 27 स्टॉक्स में लगा रखें हैं ₹51000 करोड़; लिस्ट में कौन-कौन से नाम?

Published: Mon, 13 Jul 2026 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:25 PM (IST)

Richest Women Investor: देश की सबसे अमीर महिला इन्वेस्टर का पोर्टफोलियो ₹51,000 करोड़ से अधिक का है, जिसमें सिर्फ 27 ...और पढ़ें

दलाल स्ट्रीट में इस महिला का दबदबा, ₹51000 करोड़ के पोर्टफोलियो में सिर्फ 27 स्टॉक्स; लिस्ट में Tata के दिग्गज शामिल!

दलाल स्ट्रीट में इस महिला का दबदबा, ₹51000 करोड़ के पोर्टफोलियो में सिर्फ 27 स्टॉक्स; लिस्ट में Tata के दिग्गज शामिल!

HighLights

  1. देश की सबसे अमीर महिला निवेशक पोर्टफोलियो ₹51,139 का।

  2. उनके पोर्टफोलियो में सिर्फ 27 चुनिंदा स्टॉक्स शामिल हैं।

  3. टाइटन कंपनी उनके निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा है।

नई दिल्ली। जब भी हम शेयर मार्केट या दलाल स्ट्रीट के बड़े दिग्गजों की बात करते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में राधाकिशन दमानी या विजय केडिया जैसे नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दलाल स्ट्रीट में एक ऐसी महिला इन्वेस्टर भी हैं, जिनका सिक्का पूरे बाजार में चलता है? और जब बात उनकी नेटवर्थ और पोर्टफोलियो की आती है, तो बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी ये देखकर हैरान रह जाते है।

आज के समय में उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब ₹51,000 करोड़ से ज्यादा है, और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने इस विशाल साम्राज्य को खड़ा करने के लिए हजारों कंपनियों में पैसा नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ 27 चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है। उस महिला का नाम रेखा झुनझुनवाला है, और इस समय वो देश की सबसे अमीर महिला इन्वेस्टर हैं। आइए जानते हैं कि रेखा झुनझुनवाला की लिस्ट में कौन-कौन से सटॉक्स हैं?

कितना बड़ा है रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो?

रेखा झुनझुनवाला दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। इस समय उनके पोर्टफोलियो की कीमत ₹51,139 करोड़ है। आपको जानकार हैरानी होगी वो देश की तीसरी सबसे अमीर इन्वेस्टर हैं। राकेश झुनझुनवाला ने साल 1985 में महज ₹5000 की शुरुआत रकम से शेयर मार्केट में कदम रखा और फिर अपनी पत्नी रेखा के साथ मिलकर RARE Enterprises नाम की फर्म की शुरुआत की, जो इस समय रेखा झुनझुनवाला का पूरा पोर्टफिलयो संभालती है।

कहां किया सबसे ज्यादा निवेश?

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा शेयर टाइटन का है। जिसमें उन्होंने ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। वहीं ये पूरे पोर्टफोलियो का करीब 40 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा उन्होंने कंज्यूमर एंड रिटेल, हेल्थकेयर एंड फार्मा, टाटा ग्रुप एंड ऑटोमोबाइल्स, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में भी निवेश कर रखा है।

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स की लिस्ट:

कंपनी का नाम बिजनेस मार्केट कैप (₹ करोड़) शेयर प्राइस (₹)
टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) कीमती धातु, आभूषण और घड़ियां 4,06,657.03 4,584.40
टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) ट्रक और बसें 1,55,585.16 422.5
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) चार पहिया वाहन 1,24,452.89 337.95
केनरा बैंक लिमिटेड (Canara Bank Ltd) सार्वजनिक बैंक 1,16,811.85 128.78
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Ltd) होटल, रिसॉर्ट और क्रूज लाइनें 1,07,084.81 752.3
फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank Ltd) निजी बैंक 81,393.75 329.85
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) अस्पताल और निदान केंद्र 73,079.95 968
टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Tata Communications Ltd) दूरसंचार सेवाएं 52,904.81 1,856.20
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Star Health and Allied Insurance Company Ltd) बीमा 35,505.90 603.25
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (Escorts Kubota Ltd) ट्रैक्टर 32,367.86 2,941.80
इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड (Inventurus Knowledge Solutions Ltd) स्वास्थ्य देखभाल उपकरण और आपूर्ति 32,318.30 1,928.10
क्रिसिल लिमिटेड (CRISIL Ltd) स्टॉक एक्सचेंज और रेटिंग 29,964.29 4,097.40
करूर वैश्य बैंक लिमिटेड (Karur Vysya Bank Ltd) निजी बैंक 29,546.23 305.65
वॉकहार्ट लिमिटेड (Wockhardt Ltd) फार्मास्यूटिकल्स 29,422.46 1,810.70
मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (Metro Brands Ltd) जूते 28,881.02 1,059.60
जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड (Jubilant Pharmova Ltd) फार्मास्यूटिकल्स 15,271.69 964.2
वीए टेक वाबाग लिमिटेड (Va Tech Wabag Ltd) जल प्रबंधन 13,864.17 2,221.20
जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड (Jubilant Ingrevia Ltd) विशेष रसायन 11,391.87 722.3
एनसीसी लिमिटेड (NCC Ltd) निर्माण और इंजीनियरिंग 9,151.49 145.76
वैलर एस्टेट लिमिटेड (Valor Estate Ltd) रियल एस्टेट 6,198.08 114.27
राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लिमिटेड (Raghav Productivity Enhancers Ltd) कमोडिटी रसायन 5,998.33 1,294.70
सनड्रोप ब्रांड्स लिमिटेड (Sundrop Brands Ltd) पैकेज़्ड खाद्य पदार्थ और मीट 2,361.14 626.35
बाज़ार स्टाइल रिटेल लिमिटेड (Baazar Style Retail Ltd) खुदरा - विशेषता 2,285.80 300.3
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Geojit Financial Services Ltd) निवेश बैंकिंग और ब्रोकरेज 2,216.23 79.4
एडवेंट होटल्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Advent Hotels International Ltd) होटल, रिसॉर्ट और क्रूज लाइनें 796.47 147.65
एपटेक लिमिटेड (Aptech Ltd) शिक्षा सेवाएं 580.55 100.09
सिंगर इंडिया लिमिटेड (Singer India Ltd) घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण 435.04 68.06

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें: संजय गांधी का सपना, दिल्ली में टिन शेड से शुरुआत, 10 साल का संघर्ष; फिर मारुति कैसे बनी देश की सबसे बड़ी कार कंपनी?