गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, जनवरी तक वास्को-डी-गामा स्टेशन नहीं जाएंगी 2 एक्सप्रेस ट्रेनें
दक्षिण पश्चिम रेलवे के विकास कार्यों के कारण शालीमार और जसीडीह से वास्को-डी-गामा जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
चार एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया।
28 नवंबर से 21 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।
ट्रेनें वास्को-डी-गामा के बजाय हुबली तक चलेंगी।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के कैसल रॉक-कुलेम रेलखंड में विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।
इसके तहत 28 नवंबर से 21 जनवरी 2027 तक इन ट्रेनों को आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन) और आंशिक प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेशन) के साथ चलाया जाएगा।
इस दौरान शालीमार और जसीडीह से वास्को-डी-गामा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक ही होगा। वहीं, वापसी में वास्को-डी-गामा से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन हुबली जंक्शन से शुरू किया जाएगा।
इन तिथियों में हुबली तक ही चलेगी ट्रेन संख्या 18047
शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18047 शालीमार-वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस का परिचालन निम्नलिखित तिथियों में श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक ही होगा।
नवंबर: 28, 30
दिसंबर: 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29, 31
जनवरी: 2, 4, 5, 7, 9, 11, 12, 14, 16 और 18
हुबली से चलेगी ट्रेन संख्या 18048 वास्को-डी-गामा से शालीमार जाने वाली ट्रेन संख्या 18048 वास्को-डी-गामा-शालीमार एक्सप्रेस निम्नलिखित तिथियों में वास्को-डी-गामा के बजाय श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से रवाना होगी।
दिसंबर: 1, 3, 4, 6, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 और 31
जनवरी: 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19 और 21।
ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को-डी-गामा भी हुबली तक
जसीडीह से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस का परिचालन निम्नलिखित तिथियों में श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक ही होगा।
नवंबर: 30
दिसंबर: 7, 14, 21 और 28
जनवरी: 4, 11 और 18
ट्रेन संख्या 17321 हुबली से करेगी वापसी यात्रा
वास्को-डी-गामा से जसीडीह जाने वाली ट्रेन संख्या 17321 वास्को-डी-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में वास्को-डी-गामा के बजाय श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से रवाना होगी।
दिसंबर: 4, 11, 18 और 25।
जनवरी: 1, 8, 15 और 22।
यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, धनबाद से लंबी दूरी की ट्रेनें फुल; स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत