Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम के गोईलकेरा में नक्सलियों ने की फायरिंग

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा इलाके में नक्सलियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। यहां एक मतदान केंद्र के समीप तीन राउंड फायरिंग की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 01:37 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम के गोईलकेरा में नक्सलियों ने की फायरिंग
गोईलकेरा (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा इलाके में नक्सलियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। यहां एक मतदान केंद्र के समीप तीन राउंड फायरिंग की गई। हालांकि, इससे मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। पुलिस ने सूचना मिलते ही मोर्चा संभाला आैर जवाबी फायरिंग की।

फायरिंग गोईलकेरा के नरसंडा में की गई। यहां स्कूल पर मतदान केंद्र है। स्कूल चौकीबुरू पहाड़ के समीप है। फायरिंग इसी पहाड़ से की गई। बताते हैं कि नक्सली इस पहाड पर शरण लेते हैं।  पहाड़ी से गोलियाें की आवाज गूंजने से आसपास लोगों में भय स्वभाविक रूप से फैला। हालांकि, स्थानीय पुलिस और जगुआर के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जगुआर जवानों ने भी फायरिंग की।     

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.