विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर में गोबरी नाला से लापता मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, ओझा-गुनी का भी करता था काम

Published: Wed, 01 Jul 2026 08:56 PM (GMT+05:30)

चक्रधरपुर के गोबरी नाला से लापता 42 वर्षीय सांवरु हांसदा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। वह मजदूर के साथ ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. चक्रधरपुर के गोबरी नाला से लापता व्यक्ति का शव बरामद।

  2. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही, रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के लौजोड़ा स्थित गोबरी नाला से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। 
 
मृतक की पहचान 42 वर्षीय सांवरु हांसदा उर्फ भोजु उर्फ बुद्धेश्वर हांसदा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के बाठोन मुट्ठी गांव का निवासी था। 
 

शनिवार रात से था लापता  

परिजनों के अनुसार, सांवरु हांसदा शनिवार देर रात करीब तीन बजे से अचानक लापता हो गया था। उसके गायब होने के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। 
 
लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को ग्रामीणों ने लौजोड़ा के गोबरी नाला में एक अज्ञात शव तैरता देखा। नजदीक जाकर शिनाख्त करने पर वह शव सांवरु हांसदा का निकला। 
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार  

ग्रामीणों की सूचना पर टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार देर शाम घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। 
 
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मौत के सटीक कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
 

किराये के मकान में रहता था मृतक  

सांवरु हांसदा गोपीनाथपुर पंचायत के डोंकासाई टोला में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। वह चक्रधरपुर के उलीडीह मोड़ से चारमोड़ तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना में मजदूरी करता था। 
 
इसके अतिरिक्त वह गांव में ओझा-गुनी (तांत्रिक) का काम भी करता था। उसकी संदिग्ध मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर DD Bar कांड: मां खाना ला ही रही थी कि दोस्त ले गया साथ...' हिमांशु की मौत पर छलका 80 वर्षीय दादा का दर्द

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर डेयरी के कर्मचारी की मौत पर हंगामा: परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप