आद्रा रेल मंडल में मेगा ब्लॉक: 24 से 29 नवंबर तक 10 ट्रेनें रद, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट
Railway News: आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 24 से 29 नवंबर के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद किया है।
-1795426738781_m.webp)
एआई के माध्यम से जेनरेट की गई इमेज।
HighLights
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनें प्रभावित।
24 से 29 नवंबर के बीच 10 ट्रेनें रद्द की गईं।
कई ट्रेनों का मार्ग बदला या उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 24 से 29 नवंबर के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे ने 10 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।
इसके अलावा रेलवे ने 04 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। वहीं, 01 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा।
ट्रेनों के रद हाेने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
- 24 से 29 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
- 24, 27 और 29 नवंबर को ट्रेन नंबर 68090 / 68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
- 24 से 29 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
- 25, 26 और 28 नवंबर को ट्रेन नंबर 68053/ 68054 आद्रा - बराभूम -आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी।
- 24, 27 और 29 नवंबर को ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगी।
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी
टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056/ 68060 ) 24, 26, 27 और 29 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा से आसनसोल स्टेशनों के बीच रहेगा।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ( 63594/63593 ) 26 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा से पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगा।
ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
25 और 28 नवंबर को टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर हटिया तक चलेगी।
ये ट्रेनें रीशेड्यूल कर चलेंगी
26 नवंबर को खड़गपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन को कंट्रोल कर चलाया जाएगा
24, 27 और 29 नवंबर को बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18184 बक्सर टाटा एक्सप्रेस को सेक्शन में 45 से 60 मिनट तक कंट्रोल कर चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रक्सौल स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली ट्रेन, सीतामढ़ी- मधुबनी में भी स्टॉपेज