रक्सौल स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी अयोध्या-जनकपुर धाम एक्सप्रेस, सीतामढ़ी- मधुबनी में भी स्टॉपेज
भारत और नेपाल के बीच अयोध्या धाम से जनकपुरधाम तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।
HighLights
अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी।
रक्सौल स्टेशन पर ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव निर्धारित।
उद्घाटन परिचालन 23 नवंबर 2026 को अयोध्या धाम से।
संवाद सहयोगी, रक्सौल। भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की गई है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।
इसके तहत 23 नवंबर 2026 को अयोध्या धाम से ट्रेन संख्या 04295-04296 का उद्घाटन के साथ विशेष परिचालन किया जाएगा।
यह स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को अयोध्या धाम से रवाना होगी, जबकि 24 नवंबर को जनकपुरधाम से वापसी करेगी।
इस ट्रेन का परिचालन बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर कस्टम यार्ड होते हुए किया जाएगा।
रक्सौल स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज
रक्सौल स्टेशन पर ट्रेन के आगमन का समय रात 11:10 बजे तथा प्रस्थान का समय 11:15 बजे निर्धारित किया गया है।
वापसी में ट्रेन रात 8:45 बजे रक्सौल पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। रेलवे के अनुसार उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। नियमित परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।