विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railway: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण रद रहेंगी 6 मेमू ट्रेनें, यात्रा से पहले जांचें स्थिति

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:34 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 28 सितंबर से 04 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक के कारण 6 ट्रेनें पूरी ...और पढ़ें

आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण 06 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।

आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण 06 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।

HighLights

  1. आद्रा रेल मंडल में 28 सितंबर से 04 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक।

  2. विकास कार्यों के कारण 6 ट्रेनें रद, 6 अन्य शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांचें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों और रखरखाव के लिए 28 सितंबर से 04 अक्टूबर तक 'रोलिंग ब्लॉक' लिया जाएगा। 
 
इसके कारण रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में 6 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त 6 अन्य ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेशन) और वहीं से वापस (शॉर्ट ओरिजिनेशन) चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। 
 
ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग अवश्य करें। 
 

रद रहने वाली ट्रेनें  

  • ट्रेन नंबर 68046/68045 (आद्रा - आसनसोल - आद्रा मेमू): 28, 29, 30 सितंबर तथा 01, 03 और 04 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 68077/68078 (आद्रा - भागा - आद्रा मेमू): 29 सितंबर और 04 अक्टूबर को रदरहेगी। 
  • ट्रेन नंबर 68053/68054 (आद्रा - बराभूम - आद्रा मेमू): 01 अक्टूबर को पूरी तरह रद रहेगी।
 

शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें 

  • ट्रेन नंबर 18035/18036 (खड़गपुर - हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस): 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। 
  • ट्रेन नंबर 63594/63593 (आसनसोल - पुरुलिया - आसनसोल मेमू): 29, 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। 
  • ट्रेन नंबर 68053/68054 (आद्रा - बराभूम - आद्रा मेमू): 28 सितंबर को यह ट्रेन केवल पुरुलिया स्टेशन तक ही परिचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : अब कवच के बताए गति सीमा पर ही दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे बोर्ड का महत्वपूर्ण फैसला

यह भी पढ़ें- जमुई में पटना-हावड़ा रेललाइन पर पेड़ गिरने से थमा ट्रेनों का पहिया, 2 घंटे तक रुकी रही आवाजाही