आद्रा रेल मंडल की 5 ट्रेनें 4 दिनों के लिए रद, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते 22 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद किया है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनें प्रभावित।
22 से 25 अक्टूबर तक 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द।
6 ट्रेनों का मार्ग बदला, एक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 22 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे ने 8 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।
इसके अलावे रेलवे ने 6 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। वहीं, 1 एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा।
रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
22 से 25 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
22 और 25 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगी।
22 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम- पुरूलिया-झारग्राम मेमू का परिचालन रद रहेगी।
25 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 68077/68076 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
ये ट्रेनें शोर्ट टर्मिनेशन और शोर्टओरिजिनेशन कर चलेंगी
आद्रा - बराभूम -आद्रा मेमू (68053/ 68054 ) 23 और 25 अक्टूबर को यह ट्रेन पुरूलिया तक चलेगी।
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 22 अक्टूबर को यह ट्रेन पुरूलिया स्टेशन तक चलेगी।
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 22 और 25 अक्टूबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
22 और 23 अक्टूबर को टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर हटिया तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा के बाद पटना जाना है तो देर न करें! 23 अक्टूबर को रांची से चलेंगी ये 7 ट्रेनें, नोट कर लें पूरा टाइम टेबल
यह भी पढ़ें- दिल्ली से हावड़ा के लिए चली एसी स्पेशल ट्रेन, शनिवार देर रात 2 बजे धनबाद पहुंचेगी
