विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घूस लेते सदर इंस्पेक्टर को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 04:59 PM (IST)

चाईबासा में घूस लेते सदर इंस्पेक्टर प्रेम मोहन मेहता को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा है।

घूस लेते सदर इंस्पेक्टर को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा
घूस लेते सदर इंस्पेक्टर को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

चाईबासा, जेएनएन। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में 18 हजार रुपये घूस लेते सदर इंस्पेक्टर प्रेम मोहन मेहता को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा है। इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने घूस मांगने की शिकायत पर इंस्पेक्टर को गिऱफ्तार किया है। बताया जाता है कि दुर्घटना से जुडे एक मामले में शैलेश केसरी से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शैलेश की शिकायत को एसीबी ने गंभीरता से लिया। 

हजारीबाग में वीरवार को बेलतु की मुखिया जितनी देवी को आवास योजना के लिए पांच हजार रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, केरेडारी प्रखंड के बेलतू पंचायत की मुखिया जितनी देवी ने इंदिरा आवास आवंटित करने के लिए लाभुक से 10000 रुपये की मांग की थीl लाभुक सबीना खातून ने इसकी शिकायत एसीबी से की थीl एसीबी की टीम ने मुखिया को इसी शिकायत पर 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कियाl

घूस मांगने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक, आवास योजना के लिए उससे घूस मांगी गई थी। इसके चलते उसने शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई हुई। हालांकि अभी इस संबंध में मुखिया ने कोई सफाई नहीं दी है।

यह भी पढ़ेंः घर बुलाकर प्रेमी को जिंदा जला दिया प्रेमिका के परिजनों ने  

यह भी पढ़ेंः आरोपी को देख डीएसपी ने जोड़े हाथ, कहा-मुझे पत्थर क्यों मारा