विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर बुलाकर प्रेमी को जिंदा जला दिया प्रेमिका के परिजनों ने

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 01:53 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 Jun 2017 04:57 PM (GMT+05:30)

युवती ने रंजीत को फोन कर अपने घर बुलाया और उसके परिजनों ने युवक को जिंदा जला दिया।

घर बुलाकर प्रेमी को जिंदा जला दिया प्रेमिका के परिजनों ने
घर बुलाकर प्रेमी को जिंदा जला दिया प्रेमिका के परिजनों ने

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। घर बुलाकर प्रेमी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना जमशेदपुर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत के भाई संजीत महतो ने बताया कि रंजीत बागमुंडी की एक युवती से प्रेम करता था।युवती ने बुधवार को रंजीत को फोन कर अपने घर बुलाया। जैसे ही रंजीत उसके घर गया। युवती के परिवार वालों ने रंजीत को पकड़ लिया और उसके शरीर पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

घटना की सूचना रंजीत के परिवार वालों को हुई तो वे लोग युवती के घर पहुंचे और रंजीत को गंभीर स्थिति में उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए। स्थिति खराब होने पर उसे टीएमएच लाया गया।

गंभीर रूप से जलने के कारण टाटा मेन अस्पताल में इलाजरत पुरुलिया के बागमुंडी निवासी रंजीत महतो की गुरुवार को मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः रांची में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार 

यह भी पढ़ेंः संतान के लिए चढ़ा दी बच्ची की बलि, दो गिरफ्तार