19 और 20 सितंबर को रेलवे का ब्लॉक: हावड़ा-पुरी और हटिया एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
खड़गपुर डिवीजन के बालिचक रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण 19 और 20 सितंबर को 20 ट्रेनें रद कर दी गई हैं।
-1789043103568_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
बालिचक रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य।
19 और 20 सितंबर को 20 ट्रेनें रद रहेंगी।
तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। खड़गपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले बालिचक रोड रेलवे फाटक नंबर 52 के उपर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए स्टील गर्डर स्थापित किया जाएगा।
यह कार्य रेलवे 19 और 20 सितंबर को करेगी। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 06 ट्रेनों को और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है।
जबकि रेलवे ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से करने की घोषणा कर दी है । ट्रेनों के रद होने से झारखंड, बंगाल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 12837/12838-हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस ।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 18615/18616 हावड़ा-हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 18011/18012 हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 18013/18014 हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस ।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 22890 पुरी-दीघा एक्सप्रेस।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 22889 दीघा-पुरी एक्सप्रेस।
- 19 सितंबर को ट्रेन नंबर 38725 हावड़ा-खड़गपुर ईएमयू लोकल ।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38801 हावड़ा-मिदनापुर ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38803 हावड़ा-मिदनापुर ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38702 खड़गपुर-हावड़ा ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38704 खड़गपुर-हावड़ा ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38705 हावड़ा-खड़गपुर ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38706 खड़गपुर-हावड़ा ईएमयू लोकल।
- 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 38802 मिदनापुर-हावड़ा ईएमयू लोकल
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
- 18 सितंबर को न्यू तिनसुकिया स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22502 न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामपुरहाट-सैंथिया-अंडाल-आसनसोल-बर्नपुर-आद्रा-मिदनापुर-हिजली होते हुए एसएमवीटी बेंगलुरु तक चलेगी।
- 18 सितंबर को डिब्रूगढ़ स्टेशन से रवाना होने वाली 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामपुरहाट-सैंथिया-अंडाल-आसनसोल-बर्नपुर-आद्रा-मिदनापुर-हिजली होते हुए कन्याकुमारी तक चलेगी।
- 19 सितंबर को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल-हावड़ा होते हुए कामाख्या तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल का बड़ा फैसला: टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी ये 4 प्रमुख मेमू ट्रेनें