विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर मंडल का बड़ा फैसला: टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी ये 4 प्रमुख मेमू ट्रेनें

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

पूर्व में 09 सितंबर तक प्रभावी यह व्यवस्था अब 24 सितंबर तक लागू रहेगी।

पूर्व में 09 सितंबर तक प्रभावी यह व्यवस्था अब 24 सितंबर तक लागू रहेगी।

HighLights

  1. मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि बढ़ी 24 सितंबर तक।

  2. चार प्रमुख मेमू ट्रेनें अब आदित्यपुर से संचालित होंगी।

  3. यात्री संशोधित समय-सारणी और प्रस्थान स्टेशन की जांच करें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन संबंधी कारणों से चार प्रमुख मेमू (MEMU) ट्रेनों के टर्मिनल में किए गए बदलाव की अवधि को बढ़ा दिया है। 
 
पूर्व में 09 सितंबर तक प्रभावी यह व्यवस्था अब 24 सितंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान ये ट्रेनें टाटानगर स्टेशन के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
 

संशोधित रूट से चलने वाली ट्रेनों की सूची:

  •     ट्रेन संख्या 68004 (गुवा-टाटानगर मेमू): यह ट्रेन गुवा से टाटानगर के स्थान पर केवल आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएगी।
  •     ट्रेन संख्या 68019 (टाटानगर-गुवा मेमू): यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से गुवा के लिए प्रस्थान करेगी।
  •     ट्रेन संख्या 68020 (गुवा-टाटानगर मेमू): यह ट्रेन गुवा से चलकर टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर में ही समाप्त होगी।
  •     ट्रेन संख्या 68009 (टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू): यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए खुलेगी।

 

रेलवे ने जारी की एडवायजरी 

चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने यात्रियों से अपील की है कि वे 24 सितंबर तक अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का विशेष ध्यान रखें। 
 
किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले संशोधित समय-सारणी और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें।