सिमडेगा के केलाघाघ डैम पर बनेगा शानदार इको-रिसॉर्ट, 5 करोड़ रुपये से पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
सिमडेगा के केलाघाघ डैम पर भव्य इको-रिसॉर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए वित्त मंत्री ने प्रथम ...और पढ़ें

केलाघाघ डैम पर इको-रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी शुरू।
HighLights
केलाघाघ डैम पर इको-रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी शुरू।
वित्त मंत्री ने 5 करोड़ रुपये की अनुशंसा की।
संवाद सहयोगी, सिमडेगा। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम की खूबसूरती को नया आयाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां इको-रिसॉर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रथम चरण में पांच करोड़ रुपये आवंटित करने की अनुशंसा की है।
इस पहल से जिले में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर को एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के दौरान वित्त मंत्री ने केलाघाघ डैम में इको-रिसॉर्ट निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके बाद 28 अक्टूबर को योजना एवं विकास विभाग ने उपायुक्त सिमडेगा को पत्र जारी कर योजना का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया है।
इको-रिसॉर्ट बनने से केलाघाघ डैम को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे ना केवल सिमडेगा की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने से स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।