विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलवाने का आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, अभिषेक भारती की तलाश जारी

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:39 PM (IST)

विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही के लिए नाबालिग के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी दिलीप तिर्की को रांची ...और पढ़ें

HighLights

  1. विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही का मामला।

  2. मुख्य आरोपी दिलीप तिर्की रांची से गिरफ्तार किया गया।

  3. नाबालिग के अपहरण और दबाव बनाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, सिमडेगा। विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही दिलाने के लिए नाबालिग बच्ची के अपहरण, डराने-धमकाने और दबाव बनाने के मामले में सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त 36 वर्षीय दिलीप तिर्की को रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है, जबकि मामले का दूसरा नामजद अभियुक्त अभिषेक भारती फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे डराने-धमकाने और दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक के विरुद्ध गलत बयान देने तथा गवाही दिलाने का आरोप सामने आया था।

इस मामले में पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज किया गया था, जिसमें दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 231, 137(2), 127(2), 142, 140(3), 61(2), 356(2) और 3(5) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 23(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी।

वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी क्रम में तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को दिलीप तिर्की के रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोड़ांग स्थित जोन्हा फॉल के जंगली इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस पूरे मामले में सामाजिक संगठनों और भाजपा की ओर से पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है। पत्रकार को फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महिला आयोग ने लिया सिमडेगा MLA भूषण बाड़ा POCSO केस का संज्ञान, DGP से 7 दिन में मांगी ATR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।