Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champai Soren: भगवा रंग में रंगे 'कोल्हान टाइगर' चंपई सोरेन, जान लें क्या है पूर्व सीएम का अगला टारगेट

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 04:08 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन ने आज भाजपा में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन को माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। चंपई के साथ बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। चंपई के भाजपा में शामिल होने से आने वाले दिनों में झारखंड की सियासत में बड़ी उठापठक देखने को मिल सकता है।

    Hero Image
    कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन ने भाजपा का दामन थामेा।

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। चंपई सोरेन अब भाजपा के हो गए हैं। आधिकारिक रूप से उन्होंने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बाबूलाल मरांडी ने चंपई को माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। 

    बता दें कि कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन ने मजदूरों के हित में कई आंदोलन किए। उनके आंदोलन की शक्ति इतनी थी कि कोई उद्योगपति उनके सामने आवाज ऊंचा कर बात नहीं कर सकते थे।

    कोल्हान में चंपई सोरेन की एक अलग ही पहचान है। गरीबों से लेकर ऊंचे घरानों के लोग उनके दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और अपनी समस्याओं का निदान कर जाते हैं।

    महीनों की जद्दोजहद व लुकाछिपी के बाद 30 अगस्त को चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

    रांची में बनाएंगे आगे का प्लान

    यहां बता दें कि बुधवार की शाम को ही चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सौंप दिया था। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के बाद दो दिनों तक रांची में ही रुकेंगे। यहां रुककर अगली राजनीति में अगला क्या कदम उठाना है, इस पर गहन मंथन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो कैडर को भाजपा में कराएंगे शामिल

    मंथन के उपरांत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के बीच अपने निवास जिलिंगगोड़ा पहुंचेंगे। फिर सरायकेला विधानसभा के झामुमो कैडरों को कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल कराने का काम करेंगे। इसके उपरांत सरायकेला के भाजपाइयों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: चंपई ही नहीं हेमंत सरकार में चार और मंत्री भी पूरा नहीं कर सके कार्यकाल, यहां पढ़ें कारण

    झारखंड में कल का दिन खास, बगावत पर उतरे हेमंत के एक और तेज-तर्रार नेता; चंपई के साथ BJP में होंगे शामिल

    comedy show banner
    comedy show banner